Header banner

राहत : पौड़ी जनपद के गजल्ड गांव में नर-भक्षी गुलदार ढेर

admin
Screenshot 20251204 154434 Gallery
  • मारा गया आदमखोर गुलदार : पौड़ी जनपद के गजल्ड गांव में नर-भक्षी गुलदार ढेर
  • सीएम धामी के निर्देशों का त्वरित अनुपालन
  • प्रसिद्ध शिकारी जाय हुकिल की गोली का हुआ शिकार
    इससे पहले 47 गुलदारों को कर चुके हैं ढेर।

पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा

पौड़ी जनपद के गजेल्ड (गजल्ड) गांव में पिछले कुछ समय से आतंक मचा रहे नर-भक्षी गुलदार को आखिरकार ढेर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्वरित, स्पष्ट और सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने विशेष शिकारियों की टीम तैनात की थी। लगातार निगरानी, ट्रैकिंग और सघन अभियान के बाद टीम ने गुलदार को सफलतापूर्वक मार गिराया।

FB IMG 1765434665852

मुख्यमंत्री श्री धामी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए थे कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और शिकार विशेषज्ञों ने समन्वित प्रयास करते हुए यह कार्रवाई पूरी की।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Next Post

उच्च शिक्षा विभाग को मिले 5 सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

उच्च शिक्षा विभाग को मिले 5 सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने वितरित किए नियुक्ति पत्र नियुक्ति पत्र मिलते ही खुशी से खिल उठे युवाओं के चेहरे देहरादून/मुख्यधारा सूबे के उच्च शिक्षा विभाग को 5 नये सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष मिल […]
IMG 20251211 WA00071

यह भी पढ़े