रैणी आपदा (#Raini disaster) : जल त्रासदी ने सब कुछ कर दिया था तबाह। 206 लोग हुए थे लापता। तपोवन टनल से बरामद हुआ एक शव - Mukhyadhara

रैणी आपदा (#Raini disaster) : जल त्रासदी ने सब कुछ कर दिया था तबाह। 206 लोग हुए थे लापता। तपोवन टनल से बरामद हुआ एक शव

admin
raini disaster 1

चमोली/मुख्यधारा

7 फरवरी 2021 की #रैणी आपदा (#Raini disaster) को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं। आपदा के दौरान लापता हुआ एक व्यक्ति का शव टनल से बरामद हुआ है। ऐसे में इस त्रासदी के जख्म अभी भी रह-रहकर ताजे हो रहे हैं।

बताया गया कि मुख्य टनल से करीब 600 मीटर भीतर मलबे की सफाई के दौरान एक शव बरामद हुआ है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव पर कपड़े पाए गए हैं। जिसे एनटीपीसी मोर्चरी में रखा गया है।

बताते चलें कि 7 फरवरी 2021 की सुबह सामान्य मौसम के बावजूद चमोली जनपद स्थित #ऋषिगंगा में ग्लेशियर (Raini disaster) टूटने से भीषण जल त्रासदी आ गई थी, जिसने भारी तबाही मचाई। इस दौरान #ऋषि गंगा प्रोजेक्ट का नामोनिशान मिट गया। इस त्रासदी (#Raini disaster) में 206 लोगों की जान चली गई। जिनमें से 88 शव व मानव अंग बरामद हुए, जबकि अन्य शवों का पता नहीं चल पाया। इन्हीं लापता लोगों के शव समय-समय पर बरामद होते रहते हैं।

 

यह भी पढें : सावधान! : आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन (Single Use Plastic Ban), बनाने या बेचने पर होगी 7 साल की सजा

 

यह भी पढें : डॉक्टर्स डे विशेष (Doctors’ Day): बीमारी में सबसे पहले डॉक्टर ही याद आते हैं, उनकी सेवा और संकल्पों को करें ‘धन्यवाद’

Next Post

अच्छी खबर (Requirement) : विभागीय भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी

मुख्य सचिव ने खाली पदों पर एक सप्ताह के भीतर (Requirement) अधियाचन भेजने के लिए दिए निर्देश देहरादून/मुख्यधारा सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो प्रदेश में खाली पदों पर भर्ती (Requirement) के लिए आपको अनाश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्य सचिव […]
Screenshot 20220701 133129 Gallery

यह भी पढ़े