टिहरी गढ़वाल के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त की घटना पर शोक व्यक्त

Mukhyadhara
FB IMG 1776946059832

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए  है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Next Post

जौनसारी बोउरी बाल कवि सम्मेलन में गूंजी लोकभाषा की मिठास, बच्चों ने संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

जौनसारी बोउरी बाल कवि सम्मेलन में गूंजी लोकभाषा की मिठास, बच्चों ने संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश नीरज उत्तराखंडी/त्यूणी त्यूणी स्थित पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय में आखर लोक बोली भाषा समिति के तत्वावधान में आयोजित जौनसारी बोउरी बाल कवि सम्मेलन […]
IMG 20260423 WA0030

यह भी पढ़े