बैंक कर्मचारियों के समर्थन में बीमाकर्मियों ने किया प्रदर्शन - Mukhyadhara

बैंक कर्मचारियों के समर्थन में बीमाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

admin
PicsArt 12 17 06.02.09
  • रेल बैंक तो झांकी है बीमावाले बाकी है

देहरादून/मुख्यधारा

रेल बैंक तो झांकी है बीमा वाले बाकी है के नारे के साथ बीमाकर्मियों ने मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

सार्वजनिक बैंक के देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन में भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यलय देहरादुन के परिसर में एकत्र कर्मचारियों ने भारत सरकार के खिलाफ ननारेबाजी की।

सभा को संबोधित करते हुए डी डी आई ई यू के महासचिव नंदलाल शर्मा ने कहा बैंक का संकट केवल बैंक तक सीमित नही रहेगा। निजीकरण बैंक कर्मचारियों के साथ देश के नागरिकों की जमा पूंजी के साथ भी धोखा है।

PicsArt 12 17 06.02.25

फेडरेशन के महासचिव जसबीर हलधर ने कहा कि निरंकुश सरकार लोकतंत्र के लिए घातक है जिस तरह एकतरफा किसान कानून लागू किये गए और अब बिना चर्चा के बैंक और अन्य क्षेत्रों का निजीकरण किया जा रहा है वो आने वाले समय के लिए खतरनाक संकेत है।

चंद्र प्रकाश नैथानी ने कहा कि किसान कानून के वापस लिए जाने ने देश मे संगठित संघर्ष को बल प्रदान किया है। यही रास्ता है जब कर्मचारी भी एकजुट होकर निजीकरण का विरोध करें।

इस अवसर पर तन्मय ममगाईं मदन पंवार उमेश धीमान आषीष राठौर कैलाश खुगसाल अमित चक्रवर्ती गिरिवर धनाई नरेंद्र सेमवाल आमना खातून गीता जोशी अनिल शर्मा संजय कटारिया नारायण सिंह बिष्ट मौजूद थे।।

Next Post

बड़ी खबर: अवैध खनन मामले में डीएफओ पर गिरी गाज। सरकार ने उठाया ये कदम

कोटद्वार/मुख्यधारा अवैध खनन मामले में वन मंत्री हरक सिंह के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए उप वन संरक्षक/डीएफओ को लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार से हटाकर प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय देहरादून से संबद्ध किया गया है। इस संबंध में सचिव विजय […]
images 35

यह भी पढ़े