अच्छी खबर : मानस कोरिडोर के तहत कुमाऊं के सभी प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प : CM Dhami - Mukhyadhara

अच्छी खबर : मानस कोरिडोर के तहत कुमाऊं के सभी प्रमुख मंदिरों का होगा कायाकल्प : CM Dhami

admin
IMG 20220825 WA0028

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि नर सिंह और टीका सिंह के जीवन से आज युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान स्वयं का भी सम्मान है।

उन्होंने कहा कि देश ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है , जिसके तहत आजादी के ऐसे अनगिनत अमर शहीदों को याद किया गया। उन्होंने हर घर झंडा अभियान में भागीदारी के लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया।

IMG 20220825 WA0029

उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। कहा कि भारत की परिस्थितियां पहले की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेना अब दुश्मनों की गोली का जवाब गोलों से देती है, इसके लिए सेना को निर्णय लेने की छूट दी गई है।

उन्होंने कहा कि मानस कोरिडोर के तहत कुमाऊं के सभी प्रमुख मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा, उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कहा कि समान नागरिक संहिता की दिशा में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इसके लिए गठित समिति की कई अहम बैठकें भी कर ली गई हैं।

CM Dhami ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम का विकास भी मास्टर प्लान के तहत प्राथमिकता से किया जाएगा।

उन्होंने कहा की पिछली बार उनके द्वारा सालम के लिए की गई पचास लाख की घोषणा का टेंडर भी हो गया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

उन्होंने आगामी पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दुगना करने की बात कही, इसके लिए सरकार लगातार इस दिशा में प्रयासरत है। सालम क्रांति पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की भी बात कही, जिससे आने वाली पीढ़ी सालम का इतिहास जान सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में तीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आना एक रिकॉर्ड है।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत (Trivendra Rawat) के विरुद्ध सोशल मीडया पर फैलायी जा रही ये भ्रामक खबरें। डीजीपी से मुकदमा दर्ज करने की मांग

 

 

यह भी पढें : एक्सक्लूसिव : पौड़ी गढ़वाल के इस पूर्व प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार (corruption) का गंभीर आरोप, पीएमओ कार्यालय पहुंची शिकायत

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: uksssc paper leak case में राज्य आन्दोलकारी संगठन भी हुआ मुखर, सीबीआई जांच को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Next Post

ब्रेकिंग: वन विभाग में इन अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, देखें सूची (uttarakhand forest)

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड वन विभाग(uttarakhand forest) से ब्रेकिंग खबर आ रही है, जहां सहायक वन संरक्षक के खाली पदों के दृष्टिगत कई वन क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। उत्तराखंड शासन के वन अनुभाग-1 द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उत्तराखंड […]
1661440865511

यह भी पढ़े