विधायक दुर्गेश्वर लाल ने की सीएम से मुलाकात, आपदा से प्रभावित जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग
नीरज उत्तराखंडी/मुख्यधारा
क्षेत्र विधायक दुर्गेश्रर लाल ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जनपद उत्तरकाशी एवं विधानसभा पुरोला में दैविय आपदा से हुए नुकसान की वस्तुस्थिति से अवगत कराया और सरकार से स्पेशल आर्थिक पैकेज घोषित करने का आग्रह किया।
जनपद उत्तरकाशी इस वर्ष भीषण आपदा की चपेट में हैं जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है , जनहानि के साथ साथ आवासीय भवन ,निजी सम्पत्ति सार्वजनिक सम्पत्ति को भारी नुक्सान हुआ है।
विभिन्न ग्रामीण मोटर मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे किसान एवं बागवानों के सेब की फसल समय से मण्डी नही पहुंच पा रही है ।
नदी गदेरे उफ़ान पर है जिसमें कृषि भूमि व आवासीय बस्तियों का कटाव लागातार हो रहा है , सेब के बगीचे भूस्खलन से नष्ट हो गयो है राज्य मार्ग , राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन होने के कारण बंद हो रहे हैं।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से विस्तृत वार्ता करके सरकार से स्पेशल आर्थिक पैकेज घोषित करने का आग्रह किया ताकि लोगों का जनजीवन सामान्य हो सके। क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों का उचित मुआवजा दिया जाए। व पुनर्निर्माण जल्दी से जल्दी किया जाए। ग्रामीण मोटर मार्गों को खोलने के लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था करके मार्गों को सुदृढ़ करने
आपदा से प्रभावित लोगों का पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन किए जाने की मांग की साथ ही आपदा से प्रभावित लोगों के स्वरोजगार हे लिए उचित प्रबंध किया जाने पर चर्चा की।



