Harela campaign: लोहवा वन क्षेत्र गैरसैंण का हरेला अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा, "जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन’’ के उद्देश्य से हरेला वन की स्थापना - Mukhyadhara

Harela campaign: लोहवा वन क्षेत्र गैरसैंण का हरेला अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा, “जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन’’ के उद्देश्य से हरेला वन की स्थापना

admin
IMG 20230717 WA0007

Harela campaign: लोहवा वन क्षेत्र गैरसैंण का हरेला अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा, “जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन’’ के उद्देश्य से हरेला वन की स्थापना

गैरसैंण/मुख्यधारा

लोहवा वन क्षेत्र गैरसैंण के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़ के नेतृत्व में वन कर्मियों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर हरेला अभियान का कार्यक्रम आज दूसरे दिन भी ढोल-दमाऊ की थाप के साथ जारी रहा। इस दौरान वन कर्मियों एवं ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Video

हरेला अभियान के क्रम में आज 17.07.2023 को लोहवा वन क्षेत्र गैरसैंण के वन कर्मियों के द्वारा विकासखण्ड गैरसैंण के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर हरेला पर्व का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत गैरसैंण तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी गैरसैंण कमलेश मेहता के नेतृृत्व में पौधरोपण किया गया।

IMG 20230717 WA0016

इस दौरान तहसील गैरसैंण के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इसके पश्चात सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (जू0 डि0) गैरसैंण के द्वारा न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

IMG 20230717 WA0019 IMG 20230717 WA0017 IMG 20230717 WA0013

इसके अलावा लोहवा रेंज के वन कर्मियों द्वारा “जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन’’ के उद्देश्य से मेहलचौरी क0 सं0 14 के अंतर्गत स्यूणी मल्ली मोटर मार्ग के निकट प्रमुख क्षेत्र पंचायत गैरसैंण शशि सौर्याल की अध्यक्षता में ‘हरेला वन’ की स्थापना की गई एवं यहां पौधरोपण किया गया।

IMG 20230717 WA0011

इस अवसर पर स्थानीय जनता से वन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु अपील की गई।

IMG 20230717 WA0014

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्त्ता रमेश सौर्याल, महिला मंगल दल अध्यक्ष स्यूणी मल्ली शांति देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष मंगल सिंह, सचिव गोपाल सिंह, ग्राम प्रधान स्यूणी मल्ली धीरज सिंह, वन क्षेत्राधिकारी लोहवा प्रदीप कुमार गौड़, वन दरोगा अवतार सिंह रावत, वन आरक्षी रणजीत सिंह बर्त्वाल, प्रकाश कण्डारी तथा वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

द्वारीखाल ब्लॉक के लंगूरी में प्रमुुख महेन्द्र राणा ने किया हरेला (Harela) कार्यक्रम का शुभारंभ, विकासखण्ड में इस माह 58 हजार पौध लगाने का लक्ष्य

द्वारीखाल ब्लॉक के लंगूरी में प्रमुुख महेन्द्र राणा ने किया हरेला (Harela) कार्यक्रम का शुभारंभ, विकासखण्ड में इस माह 58 हजार पौध लगाने का लक्ष्य द्वारीखाल/मुख्यधारा लंगूरी ग्राम पंचायत में आयोजित उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रमुख […]
IMG 20230717 WA0030

यह भी पढ़े