जिनके जीवन में अँधेरे की दस्तक, उन तक इगास पहुंचाने का प्रयास - Mukhyadhara

जिनके जीवन में अँधेरे की दस्तक, उन तक इगास पहुंचाने का प्रयास

admin
IMG 20211114 WA0062
  •  धाद ने उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित बच्चों संग मनाई इगास
देहरादून/मुख्यधारा
उत्त्तराखण्ड के उजास पर्व इगास पर धाद ने स्मृतिवन में भेलो के साथ आपदा प्रभावित बच्चों के साथ आयोजित किया।
केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों की शिक्षा सहयोग के लिए चलाए जा रहे पुनरुत्थान कार्यक्रम के अंतर्गत इगास बग्वाल का आयोजन पिछले छह वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। स्मृतिवन में जुटे रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टेहरी और जौनसार के छात्रों से मिलने उनके सहयोगी और आम समाज के लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर पहुंचे उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में आपदाओं को लेकर पुनर्वास की ठोस नीति बनाये जाने की जरूरत है।
IMG 20211114 WA0063
पुनरुत्थान की सचिव उषा शर्मा ने बताया केदारनाथ आपदा के बाद प्रभावित बच्चों की शिक्षा सहयोग का आयोजन आम समाज के सहयोग  से जारी है और  पिछले आठ वर्षों से आम समाज के सहयोग से चल रहे कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्रों को 41 लाख से अधिक का शैक्षणिक सहयोग दिया गया है।
धाद के सचिव तनमय ममगाईं ने कहा कि पुनरुत्थान के अंतर्गत सभी परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहायता को केवल आर्थिक न रख कर मनोवैज्ञानिक और संवेदना के स्तर पर भी ले जाने के लिये हर साल ऐसे सामूहिक आयोजन रखे गए है। इगास का आयोजन उन सभी के जीवन में उजास की कामना का आयोजन है जिनके हिस्से अंधेरा आ गया है।
IMG 20211114 WA0065
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोकेश नवानी ने कहा कि लोग समझते हैं कि धाद समाज सेवा करती है। लेकिन यह अधूरी व्याख्या है। दरअसल धाद अज्ञान, अंधेरे और अशिक्षा से लड़ रही है। सामाजिक विसंगतियों और सामाजिक विद्रूपताओं से लड़ रही है। हम भले ही एक छोटी लेकिन सुन्दर दुनिया रचना चाहते हैं। समाज में बदलाव लाना चाहते हैं। समाज में खुशियां बांटना चाहते हैं। दुनिया के किसी कोने को सजाना चाहते हैं।
कार्यक्रम संयोजक अर्चना ग्वाड़ी ने बच्चों के साथ अलग अलग गतिविधि की। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी जुयाल ने किए।
इस अवसर पर पुनरुत्थान के संयोजक विजय जुयाल, गणेश चंद्र उनियाल बिमला उनियाल बिमला रावत अनूप डोभाल, प्रयास संस्था देहरादुन, शिवाली सेठी डेन्वर यु एस ए, डा. जयंत नवानी,  डी सी नौटियाल, गीता भट्ट, कुलदीप कंडारी, साकेत रावत, वीना कंडारी, रूपा रावत, विनिता उनियाल, गणेश उनियाल, बृजमोहन उनियाल, शांति बिंजोला, सविता जोशी, विमला रावत,  मीनाक्षी जुयाल, मनीषा ममगाईं, शैलजा ध्यानी, अर्चना ग्वाड़ी, उषा शर्मा, किसन सिंह, विद्या सिंह, रचना नौटियाल, प्रीति तोमर, नीलम प्रभा वर्मा, इंदु भूषण सकलानी, स्वाति डोभाल, अनुव्रत नवानी आदि मौजूद थे।

 

यह पढ़े : प्रदेश को ऊर्जा प्रदेश बनाने में ऊर्जा कर्मी बनें सहयोगी : धामी

 

यह पढ़े : रुड़की से बड़ी खबर : खनन माफिया के हमले से ग्रामीणों के घायल होने पर बवाल। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

 

यह पढ़े : दु:खद खबर : मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में कर्नल विप्लव समेत 5 जवान शहीद। पत्नी और बेटे की भी गई जान

 

यह पढ़े : बड़ी खबर : अपणि सरकार, उत्तराखंड सरकार : अब एक क्लिक पर मिलेगी 75 सेवाएँ

 

Next Post

BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा पहुंची शिमला पिस्तौर, विपिन जल्होत्रा ने किया जोरदार स्वागत 

किच्छा/मुख्यधारा भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने शिमला पिस्तौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। नेहा ने विपिन व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर भाजपा अभियान की शुरुआत के साथ ही लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत […]
IMG 20211113 WA0078

यह भी पढ़े