आम आदमी पार्टी (aap) ने कहा,- 'जोत सिंह बिष्ट जी आपका हार्दिक स्वागत है', नई सियासी पारी शुरू - Mukhyadhara

आम आदमी पार्टी (aap) ने कहा,- ‘जोत सिंह बिष्ट जी आपका हार्दिक स्वागत है’, नई सियासी पारी शुरू

admin
FB IMG 1651834138471

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद राजधानी दिल्ली में जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी (aap) की टोपी पहन ली।

आम आदमी पार्टी(aap) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा जोत सिंह बिष्ट जी आपका हमारी पार्टी में स्वागत है। आम आदमी पार्टी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर साझा की।

आप(aap) ने लिखा कि, 40 वर्षों से अधिक कांग्रेस की सेवा कर चुके उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व 2022 चुनाव में धनौल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री जोत सिंह बिष्ट जी ने अरविंद केजरीवाल जी की काम की राजनीति से प्रभावित होकर आज दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। जोत सिंह बिष्ट जी का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत है।

IMG 20220506 WA0054

Next Post

नई पहल: अब इस कंपनी (company) के ऑफिस में दोपहर को कर्मचारी ले सकते हैं चैन की 'नींद'

शंभू नाथ गौतम यह खबर उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिन्हें ऑफिसों में दोपहर के भोजन करने के बाद झपकी या नींद लेने की आदत है। ऐसे कर्मचारियों को अक्सर (company) ऑफिस में बॉस नसीहत के साथ नौकरी […]
IMG 20220506 WA0055

यह भी पढ़े