गालीबाज विधायक की पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी, माफी मांगे कांग्रेस: महेंद्र भट्ट

Mukhyadhara
Mahendra bhatt
  • गालीबाज विधायक की पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी, माफी मांगे कांग्रेस: महेंद्र भट्ट

देहरादून/मुख्यधारा

भाजपा के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस विधायक द्वारा सार्वजनिक रूप से पीएम नरेंद्र मोदी को अमर्यादित शब्दों से संबोधन की कड़ी निंदा करार देते हुए इसे कांग्रेस के संस्कार बताया।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र गाली गलौच और असंसदीय भाषा से संबोधन का रहा है, लेकिन संविधान की शपथ लेने वाले एक विधायक ने देश के पीएम के खिलाफ जिस तरह से दुर्भावनावश अमर्यादित टिप्पणी की उसे आसानी से माफ नहीं किया सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे पीएम को लम्बे समय से गाली देने की होड़ लगी रही है। लेकिन देवभूमि मे भी ऐसा अनुसरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति मे मतभेद होना कोई नई, लेकिन किसी के दिवंगत माया पिता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी पूरी तरह से अस्वीकार्य है। यह देव भूमि के संस्कारों और परंपरा के विपरीत है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी इस मुद्दे पर खामोश है और उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह बयान का समर्थन करते है अथवा नही। कांग्रेस को अपने विगडैल विधायकों के लिए भी गाइड लाइन तय करने की जरूरत है, क्योंकि वह दुर्घटनावश विधानसभा में तो पहुँच गए, लेकिन मर्यादा और शिष्टाचार में वह फिसड्डी ही हैं।

भट्ट ने कहा कि यह कांग्रेस के प्रांतीय और केंद्रीय हाईकमान की जिम्मेदारी है कि वह अपने विधायक के अमर्यादित बयान का संज्ञान ले और सार्वजनिक माफी मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक के द्वारा गैर जिम्मेदाराना रुख के खिलाफ हर स्तर पर विरोध किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि गालीबाज विधायक पहले भी अपनी हरकतों से चर्चा मे रहा है, जब वह रात्रि में अधिकारी के साथ मारपीट के लिए घर में तोडफोड़ को निकल गए थे। भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नही करेंगे। नैतिकता की दुहाई देकर दूसरों पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने वाली कांग्रेस को माफी मांगनी होगी।

Next Post

धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक

धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजनाओं में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत रुद्रपुर के बागवाला में साकार हो रहा 1872 परिवारों […]
IMG 20260625 WA0006

यह भी पढ़े