हादसा (Accident) : एनएच 123 पर कार यमुना नदी में गिरी, दो लापता, एक घायल - Mukhyadhara

हादसा (Accident) : एनएच 123 पर कार यमुना नदी में गिरी, दो लापता, एक घायल

admin
1662177801605

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला 

उत्तरकाशी जनपद थी सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 123 पर चामी बर्निगाड के बीच एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई (Accident) में जा गिरा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, 108 और एसडीआरएफ गंगनानी मौके पर पहुंच गयी है।

वाहन में 03 लोग सवार बताए जा रहे हैं। एक घायल का रेस्क्यू किया गया गया है। कार और दो अन्य की खोजबीन के लिए रेस्क्यू जारी है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि वाहन MG HECTOR संख्या (UK07FC-1215) यमुना नदी में गिर गई है।

हादसे में घायल एक व्यक्ति को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है। अन्य दो लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी है। सभी लोग देहरादून जनपद के बताए जा रहे हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल और दो व्यक्ति लापता हैं।

ये हैं घायल व लापता 

1- सरीता रावत  राजा रोड सेलाकुई देहरादून (उम्र 40 वर्ष) (घायल) वाहन स्वामी / चालक

2- सन्दीप पुण्डीर निवासी जमनपुर सेलाकुई – (लापता )

3- जितेन्द्र ध्यानी, निवासी सिंहनीवाला (लापता )

 

यह भी पढें : भिकियासैंण : सभ्य समाज का क्रूर स्याह चेहरा! सवर्ण युवती से शादी करने पर ससुरालियों ने कर दी अनु. जाति के युवक की हत्या

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग(uksssc): पेपर लीक मामले में आयोग ने भेजा लखनऊ की आरएमएस टेक्नोसॉल्यूशन कंपनी को नोटिस। फर्म को काली सूची में डालने की तैयारी

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग (Paper leak case): पेपर लीक धांधली में पॉलिटेक्निक हिंडोलाखाल का कर्मचारी गिरफ्तार। अब तक 32 आए गिरफ्त में

Next Post

सियासत : मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायक भाजपा (BJP) में हुए शामिल, सीएम नीतीश कुमार को फिर दिया झटका

बदला पाला : मणिपुर में जेडीयू के 5 विधायक भाजपा (BJP) में हुए शामिल, सीएम नीतीश कुमार को फिर दिया झटका मुख्यधारा डेस्क  पिछले महीने भाजपा (BJP) से गठबंधन खत्म कर आरजेडी के साथ सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]
IMG 20220903 WA0001

यह भी पढ़े