बलूनी ने केंद्रीय मंत्री को कराया रामनगर-बुवाखाल की समस्याओं से रूबरू - Mukhyadhara

बलूनी ने केंद्रीय मंत्री को कराया रामनगर-बुवाखाल की समस्याओं से रूबरू

admin
IMG 20190904 WA0005

रामनगर-बुवाखाल हाईवे के धनगढ़ी नाले पर पुल बनाने का मिला आश्वासन

राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उत्तराखंड के रामनगर- बुवाखाल हाईवे पर मोहान के निकट धनगढ़ी स्थित नाले के ऊपर पुल बनाने की मांग की।

गडकरी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। सांसद बलूनी ने मंत्री को गत सरकार में रामनगर और ऋषिकेश में अत्याधुनिक बस पोर्ट के निर्माण की सहमति भी याद दिलायी, जिस पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा।

 

 

 

श्री बलूनी ने कहा कि रामनगर-मोहान के मध्य धनगढ़ी नामक स्थान पर हर साल बरसात के समय दुर्घटनाएं होती है। इस वर्ष भी बरसात में अनेक वाहन बह गये व तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। एनएच 309 पर स्थित यह नाला गढ़वाल-कुमाऊं को रामनगर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित है। बरसात के दौरान यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उत्तराखण्ड एनएच से भी प्राप्त इस प्रस्ताव को वार्षिक योजना में शामिल किया गया है।

बलूनी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया कि इस महत्वपूर्ण समस्या का उन्होंने तत्काल समाधान कर एक पुल की स्वीकृति का आश्वासन दिया है। अपेक्षा है शीघ्र ही इस पुल के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएंगी।

Next Post

ब्रेकिंग: दून पुलिस ने किया कामना रोहिल्ला हत्याकांड का खुलासा

देहरादून पुलिस ने आज एक चर्चित मामले का खुलासा कर दिया है। इससे दून पुलिस की खूब वाहवाही हो रही है।SOG देहरादून की मदद से नेहरु कालोनी पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिया है। पति अशोक रोहिल्ला ने […]
FB IMG 1567611466259

यह भी पढ़े