सावधान! कीर्तिनगर से मलेथा-बागवान-देवप्रयाग तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे कर रहे हादसे का इंतजार!
देवप्रयाग/मुख्यधारा
देवप्रयाग विधानसभा में कीर्तिनगर से लेकर मलेथा और बागवान देवप्रयाग तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो रखे हैं, लेकिन सरकार किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है।
इस संबंध में रामलाल नौटियाल ने विभाग से निवेदन किया है कि गड्ढ़ों को तुरंत भराया जाए। कीर्ति नगर में आप देख रहे होंगे कि लगातार आना-जाना यहां पर रहता है। स्कूली बच्चों से लेकर हाईवे पर इस तरह के गड्ढे कभी भी कोई अनहोनी होने की आशंका है, क्योंकि कई दिन होने के गढ़ों को नहीं भरा जा रहा है और इसमें गाड़ियों के चेंबर लग रहे हैं। कोई स्कूटी खराब हो रही है, कई लोग इन गढ़ों पर गिर चुके हैं।
कांग्रेस के युवा नेता रामलाल नौटियाल का कहना है कि जल्द इन सड़कों को भरा जाए, वरना उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
सेवादल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद का कहना है कि शीघ्र ही विभाग ने ये गड्ढ़े नहीं भरे तो एक बड़ा जन आंदोलन कीर्ति नगर की जनता के साथ मिलकर किया जाएगा।


