कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर उत्तराखंड में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाए जाने को सौंपा ज्ञापन

Mukhyadhara
IMG 20260514 WA0001
  • कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर उत्तराखंड में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाए जाने को सौंपा ज्ञापन

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाये जाने तथा नसिंग अभ्यर्थियों के मामले में स्वास्थय महानिदेशक द्वारा भेजे गये प्रस्तावानुसार निर्णय लिये जाने हेतु राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, अमरेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, अमरजीत सिंह, अखिलेश उनियाल शामिल थे।

Next Post

आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत

आम लोगों की मेेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा: डाॅ. धन सिंह रावत एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई से निवेशकों ने ली राहत की सांस कहा, सरकार आम जनता के साथ, आरोपियों के ख़िलाफ़ होगी ठोस […]
IMG 20260206 WA0009

यह भी पढ़े