धामी मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, पांच नए मंत्रियों को लोक भवन में दिलाई जाएगी शपथ

admin
Screenshot 20260320 094256 YouTube

धामी मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, पांच नए मंत्रियों को लोक भवन में दिलाई जाएगी शपथ

देहरादून/मुख्यधारा

आखिरकार काफी लंबे समय तक हां-ना व अटकलों के बाद धामी मंत्रिमंडल के विस्तार होने को हरी झंडी मिल गई है। धामी कैबिनेट में आज पांच नए मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस तरह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के दौरान मंत्रिमंडल की सभी खाली सीटें भी भरने जा रही हैं।
शुक्रवार सुबह 10 बजे लोकभवन में उत्तराखंड सरकार के नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंत्रिमंडल विस्तार के लिए फ्री हैंड दे दिया गया है। चूंकि अगले साल फरवरी में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में नए मंत्रियों को भी 8-9 माह काम करने का अवसर मिल सकेगा। यही नहीं देहरादून के परेड ग्राउंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

इस कार्यक्रम से ठीक पहले शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति मिलने के बाद चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने अपने मंत्रिमंडल को पूरा भरने के लिए उचित समय समझा। साथ ही चार साल के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में टीम की एकजुटता दिखाने का मौका भी मिल सकेगा।

Next Post

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश जनसभा से पहले रूट डायवर्जन और सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट देहरादून/मुख्यधारा […]
IMG 20260320 WA0037

यह भी पढ़े