बड़ी खबर: यमकेश्वर (Yamkeshwar) के जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, तालाबंदी की - Mukhyadhara

बड़ी खबर: यमकेश्वर (Yamkeshwar) के जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, तालाबंदी की

admin
b 1 2

बड़ी खबर: यमकेश्वर (Yamkeshwar) के जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, तालाबंदी की

यमकेश्वर/मुख्यधारा

विकासखंड यमकेश्वर की चरमराती प्रशासनिक व्यवस्था और हावी होती नौकरशाही के खिलाफ आज 8 फरवरी 2024 को यमकेश्वर विकासखंड के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र पंचायत संगठन एवं प्रधान संगठन के बैनर तले एकजुट होकर ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला और तालाबंदी की।

b 1

खंड विकास अधिकारी सुश्री दृष्टि आनंद के तानाशाही रवैया के कारण विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। जिस कारण केंद्र सरकार व राज्य सरकार के जनोपयोगी योजनाओअं का लाभ आम जनता नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढें : उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (uniform civil code)

समाज कल्याण विभाग के तहत मिलने वाली विभिन्न पेंशनों के आवेदन को खंड विकास अधिकारी वेबजह कई महीनों तक लटकाती है, जिस कारण आम जनता परेशान होती है।

b 2

खंड विकास अधिकारी पर आरोप है कि वह अपने निचले क्रम के कर्मचारियों का वीडियो बनवाकर उनको सोशल मिडिया में डलवाकर उनका मानसिक, सामाजिक ओर आर्थिक उत्पीड़न करती है। जिस कारण आज सभी जनप्रतिनिधियों ने “खंड विकास अधिकारी वापस जाओ “तानाशाही नहीं चलेगी, अफसरशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाकर ब्लॉक मुख्यालय में धरना दिया।

यह भी पढें : ‘मन भरमैगे मेरी सुध-बुध ख्वे गे’ को दिए थे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने स्वर, नहीं ली थी फीस

तत्पश्चात तहसील मुख्यालय में जाकर bdo के तानाशाही रवैया के खिलाफ व उनका अंयंत्र स्थानानंतरण करवाने हेतु उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर यमकेश्वर प्रमुख आशा भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख दिनेश भट्ट, क्षेत्र पंचायत बूंगा सुदेश भट्ट प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष वचन बिष्ट, प्रधान संगठन यमकेश्वर के मीडिया प्रभारी सत्या हर्षवाल, क्षेत्र पंचायत विकाश चौहान क्षेत्र पंचायत मनोज राणा प्रधान घायखाल चंद्रमोहन रौथांण प्रधान कांडी अनुज नेगी सुनील नवानी ग्राम प्रधान नैल , उदय सिंह गुसाँई बिजनी बड़ी, मुनेंद्र बुटोला ढासी, मनोज गौड़ गैंड, अंजु देवी रामजीवाला, संगीता देवी तल्ला बनास, विमल नेगी क्षेत्र पंचायत गंगा भोगपुर, निशा देवरानी, सत्यपाल सिंह दिवोगी प्रह्लाद सिंह धारकोट, ओम प्रकाश खेड़ा तल्ला संदीप मराल, राहुल बडोला दमराडा, सुनील बड़थ्वाल मागथा सहित समस्त प्रधानगण एवं ममता देवी, यशोदा, कुसुम देवी, संतोषी देवी, मनमोहन नेगी सहित समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढें : लोकसभा चुनाव (LokSabha Election) के दौरान जनपद की सभी सीमाओं पर रहेगी कड़ी चौकसी

Next Post

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय देहरादून/मुख्यधारा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर […]
a 1 1

यह भी पढ़े