ब्रेकिंग: मंत्री Ganesh Joshi ने लिंग आधारित हिंसा न करने की दिलाई शपथ, जेण्डर अभियान का किया शुभारंभ - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: मंत्री Ganesh Joshi ने लिंग आधारित हिंसा न करने की दिलाई शपथ, जेण्डर अभियान का किया शुभारंभ

admin
IMG 20221125 WA0006

लैंगिक भेदभाव पर सामुदायिक नेतृत्व में राष्ट्रीय अभियान को ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi)  नेकिया संबोधित

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने शुक्रवार को विकासखण्ड परिसर, सहसपुर, देहरादून में आयोजित लैंगिक भेदभाव पर सामुदायिक नेतृत्व में राष्ट्रीय अभियान प्रारम्भ किये जाने के सम्बन्ध में परामर्शिका कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित लैंगिक भेदभाव पर समुदायिक नेतृत्व में राष्ट्रीय अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2022 तक चलने वाले इस 4 सप्ताह का जेण्डर अभियान का मंत्री जोशी ने शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जोशी (Ganesh Joshi) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी उपस्थित रहे।

IMG 20221125 WA0007

कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पहले मंत्री जोशी (Ganesh Joshi) ने कृषि, उद्यान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। मंत्री जोशी ने महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टाल से खरीदारी भी की।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने लिंग आधारित हिंसा न करने की सभी को शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि जेण्डर अभियान का लक्ष्य भय, भेदभाव और हिंसा के बिना, गरिमामय जीवन के लिए संरचनात्मक बाधाओं को दूर करके महिलाओं और लिंग विविध व्यक्तियों के अधिकारों और एजेंसियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जेण्डर घटक पर विभिन्न हितधारकों और समुदाय का ध्यान आकर्षित करने तथा समुदाय के बीच व्यवहार परिवर्तन लाने और विभिन्न जेण्डर आधारित प्रकरणों को संबोधित करने के लिए एक साथ काम करने हेतु सामुदायिक संस्थानों, रेखीय विभागों और सी. एस.ओ. के बीच अभिसरण की सुविधा के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, के द्वारा आज यानी 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर 2022 तक 04 सप्ताह के जेण्डर अभियान का आयोजन किया गया।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान जेण्डर पर वार्षिक अभियान होगा, जिस पर प्रत्येक वर्ष लैंगिक समानता के मुद्दों से संबंधित विशिष्ट विषयों पर ध्यान दिया जायेगा। यह अभियान जीवन चक्र दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रति वर्ष इस लक्ष्य के प्रति निरन्तरता एवं प्रणालीगत प्रतिक्रिया हेतु प्रयास करेगा।

IMG 20221125 WA0009

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश के साथ साथ उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान ओर उनके कल्याण के लिए निरंतर भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

मंत्री जोशी ने कहा एन०आर०एल०एम० योजनान्तर्गत राज्य में वर्तमान समय तक 3.75 लाख महिलाओं को संगठित करते हुये 50073 समूह, 5179 ग्राम संगठन तथा 308 कलस्टर स्तरीय संगठन गठित किये गये 37836 समूहों को रिवोल्विंग फण्ड एवं 22396 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि उपलब्ध करायी गयी। उन्होंने कहा कि 35256 समूह का बैंक लिंकेज कर 27441.93 लाख का ऋण विभिन्न आजीविका गतिविधियों के संचालन हेतु उपलब्ध करायी गयी।

समूहों के उत्पादों के बाजारीकरण हेतु 13 जनपदों में 33 नैनों पैकेजिंग यूनिट, 13 सरस सेन्टरों को जनपद स्तर पर आउटलेट के रूप में तैयार किया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा कि एस०वी०ई०पी० योजना के अन्तर्गत 2 नये सीमान्त विकासखण्डों (जोशीमठ एवं धारचूला) का चयन के साथ साथ मुख्यमंत्री द्वारा लखपति दीदी मेले में 1.25 लाख महिलाओं को वर्ष 2025 तक लखपति बनाये जाने हेतु राज्य में लखपति दीदी योजना का शुभारम्भ किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला समूहों के उत्पादों के विपणन हेतु राज्य स्तर पर रायपुर में आउटलेट की स्थापना एवं देहरादून एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन पर उत्पादों के विपणन हेतु आउटलेट की स्थापना। अमेजन सहेली ई-प्लेटफार्म के माध्यम से 10 से अधिक समूह के उत्पाद आन लाईन विपणन हेतु आनबोर्ड किये गये। मंत्री जोशी ने कहा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध इस अभियान का निश्चित तौर पर आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम आएंगे।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, ब्लाक प्रमुख सीमा नेगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सभी डीएफओ पर लगाया 10-10 हजार का जुर्माना (Fine on DFO), जानिए क्या था मामला

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : Uttarakhand विधानसभा से बर्खास्त किए गए 228 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने स्पीकर के फैसले को सही माना

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: चिंतन शिविर (Chintan Shivir) में आए महत्वपूर्ण सुझावों को कैबिनेट में लाएंगे : सीएम धामी

Next Post

ब्रेकिंग : प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) ग्रामीण में 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana)-  ग्रामीण में 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह का आभार जताया डबल इंजन का प्रदेश को मिल रहा […]
IMG 20221125 WA0010

यह भी पढ़े