सियासत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) के बयान पर उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ता ने दी तहरीर - Mukhyadhara

सियासत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) के बयान पर उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ता ने दी तहरीर

admin
1660371259688

देहरादून/मुख्यधारा

इन दिनों उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस की सियासतभरी खिचड़ी खूब पक रही है। दोनों ही दल एक दूसरे पर कीचड़ उछालने में तनिक भी देर नहीं कर रहे हैं।

ताजा मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) से जुड़ा हुआ है। जिसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं एडवोकेट देवेंद्र सिंह राणा ने श्री भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को पुलिस में तहरीर दी है।

देहरादून स्थित धारा चौकी में दी गई तहरीर के अनुसार शिकायतकर्ता पुरोला निवासी देवेंद्र सिंह राणा एडवोकेट हैं। वे राज्य आंदोलनकारी भी रहे हैं और वर्तमान में कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने आपत्ति जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने हल्द्वानी में 11 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ, आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में सभा भाषण के दौरान बयान दिया कि, – ”जो व्यक्ति राष्ट्रीय तिरंगा अपने घर में नहीं फहराएगा, वो राष्ट्रद्रोही है। ऐसे चिन्हित घरों, व्यक्तियों की फोटोग्राफी कर उन्हें उपलब्ध कराई जाए।” देवेंद्र सिंह राणा का तर्क है कि उनका यह बयान धमकाने, तानाशाहीपूर्ण व सत्ता की हनक है।

पढें पूरी तहरीर

IMG 20220813 WA0029 1 IMG 20220813 WA0030 1 IMG 20220813 WA0031 1 IMG 20220813 WA0032 1

वहीं इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि, – ”उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा। उन्होंने ये कहा था कि जिस घर में तिरंगा नहीं होगा, उस पर देश विश्वास नहीं कर सकता है। इस राष्ट्र में तिरंगा लहराने में भला किसको परेशानी हो सकती है।”

बहरहाल, राजनीतिक सियासतभरे इस खेल में आम जन इस मामले में आने वाले संभावित नए मोड़ के इंतजार में टकटकी लगाए बैठी है।

 

यह भी पढें : उत्तराखंड: उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनाधिकारी (Forest officers) होंगे स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित। देखें सूची

Next Post

देवीधुरा मां वाराही धाम (varahi dham) में प्रसिद्ध बग्वाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया प्रतिभाग। बने पाषाण युद्ध के साक्षी

चंपावत/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम (varahi dham) में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले (bagwal mela) में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने माँ वाराही मंदिर (varahi dham) […]
1660318541072

यह भी पढ़े