ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari को मिली जान से मारने की धमकी, आज तीन बार आया फोन, मचा हड़कंप - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari को मिली जान से मारने की धमकी, आज तीन बार आया फोन, मचा हड़कंप

admin
breaking

ब्रेकिंग: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को मिली जान से मारने की धमकी, आज तीन बार आया फोन, मचा हड़कंप

मुख्यधारा डेस्क

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ‌नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर किसी अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वन आरक्षी, पुलिस भर्ती सहित इन भर्तियों को लेकर जारी की नई अपडेट, अब इस क्लीयरेंस पर टिकी निगाहें

नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस के मुताबिक धमकी वाले फोन आज सुबह साढ़े ग्यारह से साढ़े 12 बजे के बीच आए। दाऊद के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई है।

खबर यह भी है कि उनसे 100 करोड़ रुपए की मांग की गई है और न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े : Weather alert : Uttarakhand में वर्षा व बर्फवारी की चेतावनी, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम

केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय में स्थानीय पुलिस टीम के अलावा एंटी टेररिज्म स्क्वॉड की टीम भी पहुंच चुकी है। मामले की जांच शुरू है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फोन पर जान से मारने धमकी मिली है। मामले की खबर मिलने के बाद हमारी टीम उनके नागपुर स्थित कार्यालय पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस कर रही है। जो भी दोषी होगा उसको जल्द से जल्द से पकड़ा जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : मोरी ब्लॉक : यहां अनु.जाति के युवक को मंदिर में प्रवेश करने की मिली ऐसी सजा कि आपकी भी कांप जाएगी रूह, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज #Ayush

बता दें कि नितिन गडकरी को मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम करने वाले मंत्रियों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर भी नितिन गडकरी काफी एक्टिव रहते हैं।

Next Post

नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya ने सरकार से पूछा सवाल: पिछली बार नकल में पकड़े गए आरोपियों में से अधिकांश जमानत पर क्यों आए बाहर?

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal Arya) ने सरकार से पूछा सवाल: पिछली बार नकल में पकड़े गए आरोपियों में से अधिकांश जमानत पर क्यों आए बाहर? देहरादून/मुख्यधारा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि उत्तराखण्ड सरकार यदि समय रहते […]
neta 1

यह भी पढ़े