बड़ी खबर : सीसीटीवी में कैद हुआ गोली चलाने वाला वीडियो। आरोपी आईआरबी का जवान पुलिस विभाग में है अटैच - Mukhyadhara

बड़ी खबर : सीसीटीवी में कैद हुआ गोली चलाने वाला वीडियो। आरोपी आईआरबी का जवान पुलिस विभाग में है अटैच

admin
1634974631558
देहरादून मुख्यधारा
गत रात्रि राजपुर रोड पर गोली चला कर घायल कर देने वाला वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राजपुर रोड स्थित दुकानदार ने जब कार सवार व्यक्ति को अपनी दुकान के आगे पेशब करने से रोका तो उक्त व्यक्ति ने दुकानदार पर अपनी रिवाल्वर से गोली चला दी। दुकानदार का नाम पुनीत(32) है।
IMG 20211023 WA0010
गोली दुकानदार की पेट में लगी, जिस पर घायल अवस्था में उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना के बाद से आरोपी गोली चलाने वाला कार चालक फरार हो गया।
गोली चलाने वाला आईआरबी के जवान ने गोली मार दी। आरोपी वर्तमान में नैशनल स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस विभाग में अटैच बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही आरोपी की हकीकत सामने आ पाएगी।

वहीं दूसरी ओर प्रेमनगर क्षेत्र में भी 23 वर्षीय राहुल को बदमाशों ने गोलियां मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि राहुल पर तीन गोलियां दागी गई, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह भी जानकारी मिली कि राहुल भी पूर्व में हत्या की कोशिश के एक मामले में जेल जा चुका है।

यह भी पढें: सियासत : दिग्गज नेता हरक सिंह ने किसके लिए कही सात खून माफ करने की बात, देखें वीडियो

यह भी पढें: Breaking : पंजाब प्रभारी के दायित्व से हरीश रावत की छुट्टी। अब उत्तराखंड की राजनीति पर रहेगा फोकस

यह भी पढें: बड़ी खबर: आपदा में मुख्यालय से गायब होने पर इस डीएम ने दिए अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश

Next Post

दुःखद : नहीं रहे टिहरी जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष

देहरादून/मुख्यधारा टिहरी जिला पंचायत दो बार के अध्यक्ष रहे रतन सिंह गुनसोला का बीती रात्रि देहरादून के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी उम्र 85 वर्ष थी। गुनसोला ने […]
1634976985506

यह भी पढ़े