ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में गिरफ्तार जि.पं. सदस्य हाकम सिंह (Hakam singh) भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में गिरफ्तार जि.पं. सदस्य हाकम सिंह (Hakam singh) भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

admin
IMG 20220814 WA0058

हाकम सिंह (Hakam singh) भाजपा से निष्कासित

देहरादून/मुख्यधारा

भाजपा ने उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य और अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले मे आरोपी हाकम सिंह (Hakam singh) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर उन्हें 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

बताते चलें कि हाकम सिंह (Hakam singh) को गत रात्रि हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद एसटीएफ ने आज उन्हें गिरफ्तार कर दिया।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पेपर लीक मामले में चर्चाओं में आए जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह से stf के हाथ कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

Next Post

Independence Day: CM Dhami ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। आप भी होइए प्रदेश में चल रही योजनाओं से रूबरू

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ (Independence Day) पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए […]
1660479312824

यह भी पढ़े