आपदाग्रस्त गांवों का भ्रमण करने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal arya) ने जताई आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं पर नाराजगी - Mukhyadhara

आपदाग्रस्त गांवों का भ्रमण करने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal arya) ने जताई आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं पर नाराजगी

admin
IMG 20220821 WA0032

देहरादून/मुख्यधारा

देहरादून के रायपुर और टिहरी सकलाना पट्टी के आपदाग्रस्त गांवों का भ्रमण कर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal arya) ने आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताकर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब देहरादून राजधानी से 5 किलोमीटर दूर आपदा के बाद आपदा प्रबंधन के ये हाल हैं तो राज्य के दूरस्थ इलाकों की कल्पना करना मुश्किल है।

IMG 20220821 WA0034

यशपाल आर्य (Yashpal arya) देहरादून के रायपुर विकासखंड के सरखेत ग्राम सभा के तिमली, भैंसवाढ गाँव, घंटु का सेरा सेरखी का भ्रमण किया। सरखेत ग्राम सभा के इन गांवों में 5 लोग और उसके सामने टिहरी के ग्वाड़ गांव में 12 लोग गायब हैं। ग्वाड़ में 2 लोगों के मृत शरीर मिल गए हैं।

इस इलाके में सैकड़ों बीघा जमीनें, सैकड़ों घर और पशु मलबे से समाप्त हो गए हैं। बेघर लोगों को माल देवता स्कूल में रखा गया है। नेता प्रतिपक्ष के समक्ष आपदा में बेघर लोगों ने मांग रखी कि, ‘सरकार राशन और अहेतुक राशि देने के बजाय हमारा सुरक्षित स्थानों में पुनर्वास किया जाए।’ इस पर यशपाल आर्य (Yashpal arya) ने आश्वासन दिया कि वे बेघर पीडि़तों का पूरा साथ देंगे।

IMG 20220821 WA0030

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal arya) ने आरोप लगाया कि, सरकार ने 2013 की आपदा से भी सीख नहीं ली है। राजधानी के पास के इलाके में भी विभागों का ‘रिस्पांस पीरियड’ ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि मुख्यमंत्री को तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कर इस आपदा ही नहीं, बल्कि किसी भी संभावित घटना के लिए तैयारी करनी चाहिए।

IMG 20220821 WA0028
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal arya) के साथ केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभु लाल बहुगुणा, कांग्रेस प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनीत डोभाल, पूर्व प्रधान सरखेत विजेंद्र पंवार, प्रधान सरखेत नीलम कोतवाल, संजय कोतवाल, पार्षद अनिल छेत्री, महेंद्र सिंह पंवार, सुरेश नेगी, रायपुर ट्रक यूनियन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारीगण आदि मौजूद थे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: uksssc पेपर लीक मामले में अब बागेश्वर का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार। अब तक 22 लोग शिकंजे में

 

यह भी पढें : दु:खद : गढ़वाल राइफल के इस जवान का राजस्थान में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन, शोक की लहर (Akhil negi)

 

यह भी पढें : एक्सक्लूसिव : पौड़ी गढ़वाल के इस पूर्व प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार (corruption) का गंभीर आरोप, पीएमओ कार्यालय पहुंची शिकायत

 

यह भी पढें : uksssc पेपर लीक मामला: एसटीएफ की गिरफ्त में आए स्टोन क्रशर संचालक ने उगले कई राज। करोड़ों की संपत्ति का मालिक

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा सोमवार 22 अगस्त का दिन

दिनांक 22 अगस्त 2022 🌺 आज का पंचांग (panchang) 🌺 दिन – सोमवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन – याम्यायन (दक्षिणायन) गोल – सौम्य (उत्तर) ऋतु – वर्षा काल (राहु)- उत्तर दिशा […]
panchang

यह भी पढ़े