बड़ी खबर : संसद की सुरक्षा (security of parliament) में बड़ी चूक, कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में कूदे, सांसदों में मची अफरा-तफरी - Mukhyadhara

बड़ी खबर : संसद की सुरक्षा (security of parliament) में बड़ी चूक, कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में कूदे, सांसदों में मची अफरा-तफरी

admin
b

बड़ी खबर : संसद की सुरक्षा (security of parliament) में बड़ी चूक, कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में कूदे, सांसदों में मची अफरा-तफरी

पुलिस जांच में जुटी

मुख्यधारा डेस्क

आज से 22 साल पहले 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ था। इस मौके पर आज संसद परिसर में तमाम भाजपा सांसदों और विपक्षी नेताओं ने संसद हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। ‌ लेकिन आज एक बार फिर संसद में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है।

बुधवार दोपहर लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए। उस समय लोकसभा में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे। तभी एक शख्स ने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी। इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई। सांसद यहां-वहां भागने लगे। हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। इसके बाद एक घंटे के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

यह घटना दोपहर एक बजे की है। इसके बाद दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। आते ही लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा- अभी हुई घटना सबकी चिंता का विषय है। इसकी जांच जारी है। दिल्ली पुलिस को भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शुरुआती जांच में वह साधारण धुआं था। डिटेल जांच के नतीजे आने पर सबको इससे अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढें : Uttarakhand: सूबे के विद्यालयों में स्थापित होंगे बुक बैंक : डॉ. धनसिंह रावत (Dr. Dhansingh Rawat)

खगेन मुर्मू ने बताया, ‘मैं स्पीच दे रहा था। तभी दाईं तरफ से आवाज आई तो मुझे पता चला कि कोई आ रहा है। सामने की तरफ से सांसद और सिक्योरिटी गार्ड पकड़ो-पकड़ो चिल्लाने लगे। वे हाथ में कुछ लिए थे, जिससे धुआं निकल रहा था। सदन धुएं से भर गया। युवक सीधे स्पीकर की तरफ जा रहे थे। तानाशाही नहीं चलेगी का नारा लगा रहे थे। उस वक्त स्पीकर की कुर्सी पर राजेंद्र अग्रवाल बैठे थे।

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, अचानक दो लोग विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे। दोनों की उम्र करीब 20 साल है। ये लोग कनस्तर लिए हुए थे। इन कनस्तरों में पीले रंग की गैस निकल रही थी। दोनों में से एक व्यक्ति दौड़कर स्पीकर की चेयर के सामने पहुंच गया था। वे कोई नारे लगा रहे थे। आशंका है कि ये गैस जहरीली हो सकती है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सुरक्षा चूक की घटना के बाद इस विषय पर चर्चा के लिए शाम चार बजे सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के बीच, बिरला ने बैठक बुलाये जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, मैंने आप सब की भावनाओं को पहले व्यक्त कर दिया है। चार बजे इस विषय पर सभी दलों की बैठक बुलाई है।

यह भी पढें : Rajasthan: भाजपा (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का किया एलान, भजनलाल शर्मा को सौंपी कमान, दो डिप्टी सीएम और स्पीकर भी बनाए गए

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में सुरक्षा की चूक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, मामला बहुत गंभीर है। यह सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा का सवाल नहीं है, यह इस बारे में है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद दो लोग कैसे अंदर आ पाए और सुरक्षा में सेंध लगाई। सदन में दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने वाले दो लोगों को पकड़ने वाले कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने घटना के बारे में बताया।

उन्होंने कहा उसके हाथ में कुछ था जिससे पीला रंग का धुआं निकल रहा था। मैंने उसे छीन लिया और बाहर फेंकता रहा,यह सुरक्षा में बड़ी चूक है।

यह भी पढें : देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री (Drugs Free) बनाने का रखा है लक्ष्य : सीएम धामी

Next Post

विभागीय वेबसाइट के अपडेट नहीं होने पर अधिकारियों पर खफा हुई खाद्य मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya), कहा एक हफ्ते में वेबसाइट को करें अपडेट

विभागीय वेबसाइट के अपडेट नहीं होने पर अधिकारियों पर खफा हुई खाद्य मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya), कहा एक हफ्ते में वेबसाइट को करें अपडेट खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को 31 दिसम्बर तक धान क्रय के लक्ष्य और किसानों के […]
r 1 8

यह भी पढ़े