उत्तराखंड को मिली प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष। ऋतु खंडूड़ी बनी निर्विरोध विस. अध्यक्ष - Mukhyadhara

उत्तराखंड को मिली प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष। ऋतु खंडूड़ी बनी निर्विरोध विस. अध्यक्ष

admin
IMG 20220326 WA0006 1
मुख्यधारा/देहरादून 
उत्तराखंड में आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया। आज प्रदेश को ऋतु खंडूड़ी (ritu khanduri vidhansabha adhyax) के रूप में प्रथम विधानसभा अध्यक्ष मिल गई हैं। ऋतु को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है।
कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया गया था। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने उन्हें निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष घोषित होने की घोषणा की।
ऋतु खंडूड़ी पूर्व सीएम भुवनचंद्र खंडूड़ी (ritu khanduri vidhansabha adhyax) की पुत्री हैं। वर्तमान में वह कोटद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र नेगी को हराकर विधानसभा पहुंची हैं। इससे पहले वह यमकेश्वर की विधायक रह चुकी हैं।
ऋतु खंडूड़ी (ritu khanduri vidhansabha adhyax) के पति राजेश भूषण केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वह बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
ऋतु (ritu khanduri vidhansabha adhyax)
का जन्म 29 जनवरी 1965 को हुआ और वह 56 वर्ष की हैं।
Next Post

ब्रेकिंग: देहरादून पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (rashrapati ramnath kovind)। राज्यपाल व CM ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

देहरादून/मुख्यधारा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द (rashrapati ramnath kovind) के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति हवाई अड्डे से हैलीकॉप्टर से जीटीसी हैलीपैड पहुंचे। जहां से वे […]
IMG 20220326 WA0004

यह भी पढ़े