corona-news : उत्तराखंड में आज 69 पॉजीटिव मामले। 469 पहुंचा आंकड़ा - Mukhyadhara

corona-news : उत्तराखंड में आज 69 पॉजीटिव मामले। 469 पहुंचा आंकड़ा

admin
images 28

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में आज दिनभर 69 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या 469 पहुंच गई है। अब तक 79 लोग ठीक हो चुके हैं।
रात्रि आठ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज टिहरी गढ़वाल से 11 मरीज सामने आए हैं। ये सभी लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। इससे पहले दोपहर को भी वहां 16 मरीज संक्रमित पाए गए थे। इस प्रकार आज सर्वाधिक 27 मरीज टिहरी जिले से आए हैं। इसके अलावा छह लोग अल्मोड़ा जिले में पॉजीटिव आए हैं। इनमें दो गुडग़ांव, जबकि चार महाराष्ट्र से आए हैं। एक मरीज देहरादून में पाया गया है। ये दिल्ली से लौटा है।
ऊधमसिंहनगर से आज सात मामले पाए गए हैं। ये सभी लोग भी महाराष्ट्र से ही लौटे हैं। नैनीताल में पॉजीटिव पाए गए तीन लोग दिल्ली से लौटे हैं। पिथौरागढ़ में तीन लोग पाए गए हैं, जिनमें एक अहमदाबाद से और दो लोग नई दिल्ली से लौटे हैं।
इससे पहले दोपहर दो बजे तक १६ संक्रमित टिहरी से, 13 मामले पौड़ी गढ़वाल से, देहरादून से तीन और हरिद्वार से छह मामले पाए गए थे।
प्रदेश में अब 383 लोग वर्तमान में एक्टिव मामले के रूप में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। आज 15 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

20200527 141923

Next Post

उत्तराखंड : आबकारी अधिकारियों के तबादले

देहरादून। आज दस आबकारी अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इससे छह जिलो के आबकारी भी इधर से उधर हुए हैं। बुधवार को प्रमुख सचिव आबकारी आनंद वर्धन ने दस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। स्थानांतरण होने वाले […]
abkari office

यह भी पढ़े