भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 51 में व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की मुलाकात - Mukhyadhara

भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 51 में व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की मुलाकात

admin
j 1 1

भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 51 में व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की मुलाकात

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जाखन में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान में बूथ 51 में 50 से अधिक लोगो से मुलाक़ात कर उन्हें मोदी सरकार द्वारा 09 वर्षों में कराये गये मुख्य विकास कार्यों की पुस्तिका भेट की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से मोदी सरकार के सफलतम 09 वर्षों की पूर्ण होने पर उनका फीडबैक भी लिया। जिसपर अभियान के दौरान सभी व्यापारियों एवं विशिष्ट जनों ने मोदी सरकार के 09 वर्षों के कार्यकाल में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों की जमकर सराहना की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला (IAS transfer in Uttarakhand)

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है। उनको विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है, वह हर भारतवासी का सम्मान है। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, क्षेत्रीय पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद कमल थापा,मंडल महामंत्री आशीष थापा, अंकित जोशी, सिकंदर, अमित थापा, अध्यक्ष मंजू शर्मा, अमित कुमार रविंद्र कुमार शक्ति केंद्र संयोजक किरण पासवान देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढें : Sawan : इस बार सावन 2 महीने का होगा, 19 साल बाद पड़ रहा है ये शुभ संयोग, आठ सोमवार पड़ेंगे, यह है वजह

इनसे की मुलाकात -अभिनव राठौर, रीता चावला, फैजल, अरुण,पूजा रावत, सोएब, जमील, जुनेद, शुभम, अजय ग्रोवर, सिमरन, रजनीश, काव्यांश, धीरज, नंदनी झा, निर्मला नौटियाल, पलक, मो.इंतजार, मो हसन, अफजल, यूसुफ, मनीष, आशीष, प्रशांत पांडे, ए.डी शर्मा, मनीष कुमार, अजय कुमार, नेहा, आर के.बाली, विवेक मदान, मोनिका, दीपक थापा, विकास रस्तोगी, प्रीति, हितेश कुमार, जिया प्रसाद, अभय, हिमांशी पॉल, गजेंद्र ओबेरॉय, दीपक शास्त्री, जगदीश चौहान, प्रेम कुमार, अमित, अरुण, प्रदीप, विकास, सुमन, सतीश, रोहित जोशी।

यह भी पढें : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर एक स्वादिष्ट जंगली फल है ‘तिमला’ Timla

Next Post

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट  कृषि मंत्री के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड आरगैनिक कमोडिटी बोर्ड के पदाधिकारी जल्द ही श्री दरबार साहिब आकर […]
IMG 20230704 WA0053

यह भी पढ़े