काशीपुर में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi बोले: 2024 की तैयारी में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता - Mukhyadhara

काशीपुर में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi बोले: 2024 की तैयारी में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता

admin
joshi 1 1

काशीपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) बोले: 2024 की तैयारी में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता

काशीपुर में कैबिनेट मंत्री जोशी का हुआ जोरदार स्वागत

काशीपुर/मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने काशीपुर प्रवास के दौरान मण्डी अतिथि गृह में पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

joshi 2 2
काशीपुर पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत मंत्री जोशी ने पार्टी के पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या को भी सुना और उनके समस्या का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं के इस अपार स्नेह के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: Dehradun में यहां पड़ा सीबीआई का छापा, हड़कंप मचा

joshi 3 1

भारतीय जनता पार्टी की एक विशेषता है एक छोटा से कार्यकर्ता को पार्टी एक समय में बड़ी जिम्मेदारी अगर कोई पार्टी दे सकती है। तो वह भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है। उन्होंने कहा इसके लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी है,और पार्टी उसका इनाम भी समय पर देती है। मंत्री जोशी ने कहा आज विश्व की नंबर एक पार्टी अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता को इसका लाभ लेने के लिए जागरूक करने की भी अपील की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के मध्यनजर सभी को एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर काशीपुर पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मंत्री जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़े :न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री Jacinda Ardern ने इस्तीफा देने की घोषणा की, भावुक स्पीच देते हुए कहा- ‘अब उनके पास पहले जैसी ऊर्जा नहीं बची’

joshi 4 1
इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, बीजेपी ज़िलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, काशीपुर विधायक त्रिलोक चीमा, मेयर उषा चौधरी, राम महत्रोत्रा, दीपक बाली, डॉ गिरीश तिवारी, सीमा चौहान, डॉ सुरेश चौहान, बिजय मंडल, रवि पाल, उमा जोशी, कमलेश, अमित नारंग, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Next Post

BJP : उत्तराखंड भाजपा ने की जिलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा, देखें विभिन्न जिलों की सूची

BJP : उत्तराखंड भाजपा ने की जिलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा, देखें विभिन्न जिलों की सूची देहरादून/मुख्यधारा भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश के समस्त सांगठनिक जिलों में मंडलों के मंडल […]

यह भी पढ़े