भाजपा (BJP) खेमे में जश्न : मतगणना जारी, रुझानों में आंकड़े, तीन राज्यों में पीएम मोदी का चल गया जादू, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लहराया भगवा - Mukhyadhara

भाजपा (BJP) खेमे में जश्न : मतगणना जारी, रुझानों में आंकड़े, तीन राज्यों में पीएम मोदी का चल गया जादू, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लहराया भगवा

admin
IMG 20231203 WA0006

भाजपा (BJP) खेमे में जश्न : मतगणना जारी, रुझानों में आंकड़े, तीन राज्यों में पीएम मोदी का चल गया जादू, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लहराया भगवा

मुख्यधारा डेस्क

चार राज्यों में से तीन राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चल गया। भाजपा (BJP) खेमे में जश्न का माहौल है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से लेकर राजधानी दिल्ली तक भाजपाई मिठाई बांट रहे हैं और ढोल नगाड़े पर जमकर थिरक रहे हैं।

सभी चैनलों में चारों राज्यों की मतगणना का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा। इन चारों राज्यों में मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों में बीजेपी जीतती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बन सकती है।

राजस्थान में एक बार फिर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड जारी रहने की संभावना दिख रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 112 और कांग्रेस 72 सीटों पर आगे है, वहीं 15 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं।

मध्य प्रदेश की 230 में से 150 से अधिक सीट पर विजयी होते हुए भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता की अदला-बदली का रिवाज जारी है। करीब 112 सीट पर जीत के साथ भाजपा एक बार सत्ता में।छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम ने देश को चौंकाया। सभी राजनीतिक पंडितों को झुठलाते हुए भाजपा जीत की ओर से बढ़ रही है।

कांग्रेस के लिए तेलंगाना के परिणाम दिलासा देने वाली रही। प्रदेश के गठन के बाद यह पहली बार है जब वोटर्स ने कांग्रेस पर भरोसा दिलाया है। इस तरह सत्ता के सेमीफाइनल में भाजपा 3-1 से आगे नजर आ रही है। ये परिणाम लोकसभा चुनाव पर भी असर डालेंगे।

भाजपा इसको नरेंद्र मोदी की जीत बता रही है। वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में राहुल गांधी पर सवाल उठेंगे। इन नतीजों का एक संंदेश यह भी है कि देश में जातिवाद की राजनीति अब नहीं चल सकती। साथ ही हिंदुत्व बड़ा मुद्दा बना हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस की हार यही दर्शाती है। सांसदों और गठबंंधन के बड़े नेताओं को टिकट देने का भाजपा का फॉर्मूला खरा उतरा है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बीजेपी को भारी बहुमत मिलेगा। बीजेपी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल करेगी। यह हमारे द्वारा किए गए काम के कारण है।

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को कहा कि लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान किया है। शेखावत ने कहा, लोगों ने कांग्रेस की गारंटी को विफल कर दिया है। उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेस को बाहर करने के लिए मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भारी जनादेश के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। खबर लिखे जाने तक मध्य प्रदेश में 230 में से भाजपा 165 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से भाजपा 53 और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में 199 सीटों में से भाजपा 113 और कांग्रेस 71 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे ही तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

राज्य में 119 सीटों में से कांग्रेस 64, बीआरएस 40 और भाजपा 9 सीटों पर आगे चल रही है। ‌ यह बहुमत नहीं है बल्कि अभी रुझान है। शाम तक चारों राज्यों में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मतगणना जारी है।

Next Post

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल (Indiresh Hospital) के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 1002 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल (Indiresh Hospital) के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 1002 मरीजों ने उठाया लाभ देहरादून/मुख्यधारा श्री महंत इंदिरेश अस्पताल (Indiresh Hospital) पटेल नगर देहरादून की ओर से श्री महंत इंदिरेश अस्पताल भाउवाला उपकेंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर […]
IMG 20231203 WA0007

यह भी पढ़े