Chandrayaan-3 moon landing:  जानिए चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर उत्तराखंड के मंत्रियों व गणमान्य व्यक्तियों ने क्या कहा... - Mukhyadhara

Chandrayaan-3 moon landing:  जानिए चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर उत्तराखंड के मंत्रियों व गणमान्य व्यक्तियों ने क्या कहा…

admin
FB IMG 1692809500317

Chandrayaan-3 moon landing:  जानिए चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग पर उत्तराखंड के मंत्रियों व गणमान्य व्यक्तियों ने क्या कहा…

चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल लैंडिंग पर सतपाल महाराज ने दी बधाई

देहरादून/मुख्यधारा

चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

IMG 20230821 WA0063

श्री महाराज ने कहा कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद बुद्धवार को चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सफल ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग होने के बाद भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है, जो चन्द्रमा के साऊथ पोल पर पहुंचा है। भारत की इस विश्वव्यापी सफलता के लिए नासा ने भी इसरो को बधाई दी है।

उन्होंने चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सफल ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप “मेक इन इंडिया” का यह मिशन कामयाब रहा है।

यह भी पढें : Chandrayaan-3 successfully : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर की सफलतापूर्वक लैंडिंग, दुनिया का पहला देश बना भारत

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देशवासियों को दी बधाई

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए पूरे देश वासियों को बधाई। वाकई हिंदुस्तान का नाम पूरे विश्व में रोशन हुआ है। अंतरिक्ष पर भारत ने अपना लोहा मनवाया है। यह बहुत गौरवान्वित और भारतवासियों को नई उमंग, उत्साह से भरपूर करने वाला पल है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सहित इसरो के सभी वैज्ञानिकों का आभार प्रकट करना चाहता हूं।

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए मंत्री गणेश जोशी ने देशवासियों को दी बधाई

चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग पर मंत्री जोशी के आवास के बाहर मनाया गया जश्न

भारत माता की जय और पटकों की गूंज के साथ जमकर की आतिशबाजी

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का जताया आभार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग पर कैंप कार्यालय में जश्न मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का भी आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर भारत को गर्व और उल्लास से भर दिया है।

उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिको की कड़ी मेहनत समर्पण और नवीनता के कारण ही यह मुमकिन हो सका है। मंत्री ने कहा इस ऐतिहासिक पल ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मंत्री गणेश जोशी ने इस महान उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को भी बधाई दी।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला जोशी, अमित, सोनू, विष्णु प्रसाद गुप्ता, नैन सिंह पवार, निर्मला थापा, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, सतेंद्र नाथ सहित सैकडो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले: चांद पर भारत ने लहराया तिरंगा!

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्र मिशन, #चंद्रयान_3 की चांद पर दक्षिणी ध्रुव में सफल लैंडिंग के लिए देश के सभी वैज्ञानिकों, #ISRO की पूरी टीम व भारत वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जय हिंद-जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने दी बधाई

सफलतापूर्क चांद पर उतरा विक्रम लैंडर🇮🇳🇮🇳

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गयी है।
मैं इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिये समस्त इसरो की टीम, वैज्ञानिकों व देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।

कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने इसरो वैज्ञानिकों को चंद्रयान लैंडिंग की सफलता बधाई दी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों को चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए बधाई दी है।

श्री महर्षि ने कहा कि इसरो वैज्ञानिकों की यह सफलता हमारे महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में बेहद गर्व की बात है कि हमने आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखी. चंद्र मिशन की सफलता ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने वाले देशों के एक चुनिंदा समूह में शामिल कर दिया है। यह और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की है। यह हमारे राष्ट्र की प्रगति में एक मील का पत्थर दर्शाता है।

श्री महर्षि के कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो की टीम और वैज्ञानिक समुदाय को हार्दिक बधाई की पात्र है। हमारे प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि इसरो की स्थापना में दूरदर्शी राष्ट्र नेता पंडित जवाहर लाल नेहरू, लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी तथा स्वप्नदृष्टा नेता राजीव जी के योगदान का सहज ही स्मरण हो जाता है।

इंदिरा गांधी ने जिस तरह भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का हौसला बढ़ाया था, आज फिर उसी तरह का अनुभव हो रहा है।

Next Post

Board exams twice a year: बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जाएंगी, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तैयार किया पूरा खाका, ऐसा रहेगा नया पाठ्यक्रम

Board exams twice a year: बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार आयोजित की जाएंगी, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तैयार किया पूरा खाका, ऐसा रहेगा नया पाठ्यक्रम पैटर्न तैयार मुख्यधारा डेस्क  Board exams twice a year: देशभर में सीबीएसई, आईसीएसई […]
IMG 20230824 WA0004

यह भी पढ़े