Image

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) के अवसर पर गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

admin
m 1

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) के अवसर पर गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून / मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

m 2

यह भी पढें : आरबीआई ने दो हजार रुपए (two thousand rupees) के नोट बदलने की बढ़ाई तय सीमा, अब ग्राहक इस तारीख तक बैंक में कर सकेंगे जमा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नये भारत का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास भी उपस्थित थे।

यह भी पढें : पयां (पदम्) का वृक्ष देवताओं का वृक्ष माना जाता है

 

 

Next Post

राष्ट्र प्रेम और साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल चन्द्रसिंह (Chandrasingh) "गढ़वाली"

राष्ट्र प्रेम और साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल चन्द्रसिंह (Chandrasingh) “गढ़वाली”  डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला विश्व में शायद ही कोई ऐसा सैन्य विद्रोह हुआ हो जिसमें विद्रोही सैनिकों द्वारा हथियार उठाने के बजाय हथियार गिरा दिये गए हों। ऐसी मिसाल […]
c 1 1

यह भी पढ़े