Image

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चौंपियन्स को किया सम्मानित

admin
pu

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चौंपियन्स को किया सम्मानित

अनामिका, मैत्री व क्रियांश ने साउथ एशियन कराटे चौंपियनशिप में जीते पदक

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्य के तीन होनहार कराटे चौंपियन्स को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित किए जा रहे सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा, इन खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा से अपने माता-पिता के साथ ही उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। तीनों खिलाड़ियों अनामिका, मैत्री व क्रियांश ने 5-6 जुलाई 2025 को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चौंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत, कांस्य व कांस्य पदक जीते है, मुख्यमंत्री ने इन खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य के आयोजनों में सफलता के लिये शुभकामनायें भी दी।

यह भी पढ़ें : Disaster : उत्तराखंड में लगातार बारिश से चार धाम यात्री परेशान, यमुनोत्री हाइवे पर पुल बह जाने से बदरीनाथ हाईवे बंद

इन खिलाड़ियों का चयन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चौंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। जिसमें अनामिका बिष्ट, पुत्री हरीश बिष्ट, जिला चंपावत – रजत पदक, मैत्री बलूनी, पुत्री कैलाश बलूनी, डोईवाला, जिला देहरादून – कांस्य पदक तथा क्रियांश कौशिक, पुत्र सुमंता शर्मा, जिला देहरादून – कांस्य पदक प्राप्त किया गया है।

Next Post

विरोध : 10 ट्रेड यूनियनों ने कल भारत बंद का किया एलान, बैंकिंग, डाक, बीमा और परिवहन सेवाएं प्रभावित होंगी

विरोध : 10 ट्रेड यूनियनों ने कल भारत बंद का किया एलान, बैंकिंग, डाक, बीमा और परिवहन सेवाएं प्रभावित होंगी मुख्यधारा डेस्क देशभर में 9 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने […]
b 1 1

यह भी पढ़े