आपदा प्रभावितों (disaster affected) पर मुख्यमंत्री लगा रहे हैं मरहम : अनिता ममगाई - Mukhyadhara

आपदा प्रभावितों (disaster affected) पर मुख्यमंत्री लगा रहे हैं मरहम : अनिता ममगाई

admin
a 1 11

आपदा प्रभावितों (disaster affected) पर मुख्यमंत्री लगा रहे हैं मरहम : अनिता ममगाई

100 प्रभावितों को महापौर ने वितरित किए राहत राशि के चेक

ऋषिकेश/मुख्यधारा

आपदा प्रभावितों को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने राहत राशि के चेक वितरित किए। शुक्रवार को बापूग्राम में निगम के शाखा कार्यालय में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में 100 लोगों को महापौर ने चेक वितरित किए।

a 2 4

उत्तराखंड की धामी सरकार मानूसन के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयी प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों को राहत राशि के चेक वितरित करा रही है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 33 में सरकार द्वारा भेजे गये सौ आपदा प्रभावितों को महापौर ने चेक वितरित किए।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि देवीय आपदा किसी के वश में नहीं है, लेकिन प्रभावितों तक किस प्रकार जल्द से जल्द राहत पहुंचे, ये सरकार की जिम्मेदारी है।

यह भी पढें : दूल्हा दुल्हन ने मेरा पेड़-मेरा दोस्त पौधे (plant) का किया रोपण

इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में जिस तत्परता के साथ कार्य हुआ, उसने प्रभावितों पर मरहम लगाने का कार्य किया है।

ऋषिकेश में आई आपदा की जानकारी उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को देने पर तत्काल प्रभाव से उन्होंने आवश्यक कदम उठाते हुए दूसरे दिन से ही प्रभावितों के लिए राशन भेजने की व्यवस्था कर दी थी, जो कि चरणबद्ध श्रंखला में लगातार उस दौरान वितरित किया गया।

महापौर ने बताया कि अब तक नगर निगम अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रंदह सौ बाढ़ प्रभावितों को चेक वितरित किए जा चुके हैं। चेक वितरण अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढें : आगामी 6 जनवरी 2024 को मीडिया को उनकी मांगों को लेकर एक मंच पर सक्रिय करने के लिए प्रेस महाकुंभ (Press Mahakumbh) का होगा आयोजन

इस दौरान पार्षद विजय बडोनी, गुरविन्दर सिंह, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेंद सुमन, गौरव केंथुला, रोमा सहगल, राजेश कोटियाल, सुदीप बिष्ट, सुयेश मिश्रा, अनिल कुमार सहित तहसील प्रशासन से विक्रम सिंह रावत, रूपेश कुमार मौजूद रहे।

Next Post

उद्यान घोटाले का गढ़ बना चौबटिया गार्डन (Chaubatiya Garden)

उद्यान घोटाले का गढ़ बना चौबटिया गार्डन (Chaubatiya Garden) डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला चौबटिया गार्डन जिसका क्षेत्रफल 235 हैक्टेयर है की स्थापना 1860 में हुई लेकिन इसने विधिवत् बाग का रूप 1869 में लिया। मि० क्रो, के नेतृत्व में यहां […]
a 1 12

यह भी पढ़े