ब्रेकिंग: त्यूनी अग्निकांड (Tuni fire) में मृतकों के परिजनों को सीएम धामी ने की दो-दो लाख सहायता राशि की घोषणा, लापरवाही पर नायब तहसीलदार सस्पेंड - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: त्यूनी अग्निकांड (Tuni fire) में मृतकों के परिजनों को सीएम धामी ने की दो-दो लाख सहायता राशि की घोषणा, लापरवाही पर नायब तहसीलदार सस्पेंड

admin
breaking 1

ब्रेकिंग: त्यूनी अग्निकांड (Tuni fire) में मृतकों के परिजनों को सीएम धामी ने की दो-दो लाख सहायता राशि की घोषणा, लापरवाही पर नायब तहसीलदार सस्पेंड

  • घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
  • तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
  • अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर

नीरज उत्तराखंडी/त्यूनी

मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।

breaking 2

जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया है तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

जिलाधिकारी सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा (Video): त्यूनी क्षेत्र के एक घर में भीषण आग लगने से तीन बहिनों ने खोए अपने 4 मासूम बच्चे (Fire in a house in Tuni area), शोक की लहर,

जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने हेतु एस0डी0आर0एफ0 एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी है। जिलाधिकारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के जांच के आदेश दिए।

बताते चलें कि मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में 6 अप्रैल 2023 को लगभग सांय 04 बजे 02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस लीक होने से आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की मृत्यु हो गई।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग (Uttarakhand Forest Department) में आज फिर जारी हुए नए आदेश, आप भी पढें

मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी, तहसील त्यूनी देहरादून। समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया, हिमाचल प्रदेश। सोनम पुत्री त्रिलोक, उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून।

घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एस०डी०आर०एफ० टीम मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी। स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया।

यह भी पढें : दु:खद (Tuni fire) : उत्तराखंड में एक घर में आग लगने से चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत, सिलेंडर फटने से हुआ हादसा, देखें वीडियो

Next Post

विभिन्न पार्टी नेताओं ने सैकड़ों की संख्या में की भाजापा(BJP) की सदस्यता ग्रहण

विभिन्न पार्टी नेताओं ने सैकड़ों की संख्या में की भाजापा(BJP) की सदस्यता ग्रहण देहरादून/मुख्यधारा भाजपा में उत्तरकाशी से आये विभिन्न पार्टी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश […]
bjp 1 4

यह भी पढ़े