अच्छी खबर: कड़कड़ाती ठंड में देहरादून के विभिन्न स्थानों पर CM Dhami ने ज़रूरतमंदों को कम्बल बांटकर दी राहत - Mukhyadhara

अच्छी खबर: कड़कड़ाती ठंड में देहरादून के विभिन्न स्थानों पर CM Dhami ने ज़रूरतमंदों को कम्बल बांटकर दी राहत

admin
1671901111201

देहरादून/मुख्यधारा

कड़कड़ाती सर्द ठंड के बीच शनिवार देर सांय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया।

IMG 20221224 WA0062

इस दौरान श्री धामी (CM Dhami) ने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली।

यह भी पढें : दुःखद: बॉलीवुड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने शूटिंग सेट पर की सुसाइड, कई फिल्मों और सीरियल में किया अभिनय

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरों की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश दिया।

IMG 20221224 WA0061

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलो और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलो पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपङे उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।

यह भी पढें : भोपालपानी पुल प्रकरण (Bhopalpani bridge) : डीके यादव को बनाया जांच अधिकारी, दो अभियंताओं को किया मुख्यालय अटैच

कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए। सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कम्बल और गर्म कपङों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए।

 

IMG 20221224 WA0065

ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारो की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों का भी अधिकारी निरीक्षण करें।

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा रविवार 25 दिसंबर का दिन

🌺 आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal)🌺 दिनांक- 25 दिसम्बर 2022 दिन – रविवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन – याम्यायन (दक्षिणायन) गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल) ऋतु – हेमन्त काल (राहु)- पूर्व […]
Rashiphal

यह भी पढ़े