महाराज ने विमान हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, घटना पर दुःख जताया

admin
m 1 7

महाराज ने विमान हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, घटना पर दुःख जताया

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को अत्यंत दुःखद, चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

यह भी पढ़ें : धामी कैबिनेट ने लिए ये महत्वपूर्ण निर्णय, पढें विस्तार से

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर से वह बेहद स्तब्ध और दुःखी हैं। 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लेकर लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के मेघानी इलाके में एयरपोर्ट के पास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।

यह भी पढ़ें : परिवार रजिस्टर की नकल से भी बन सकेंगे आयुष्मान कार्ड: धन सिंह

Next Post

विकसित भारत का अमृतकाल" थीम पर रुद्रपुर में प्रोफेशनल मीट आयोजित

विकसित भारत का अमृतकाल” थीम पर रुद्रपुर में प्रोफेशनल मीट आयोजित कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले- मोदी सरकार के 11 साल गरीब कल्याण और सुशासन के प्रतीक रुद्रपुर/मुख्यधारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रुद्रपुर स्थित एक निजी होटल में […]
j 1 7

यह भी पढ़े