Header banner

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

admin
dh 1 11

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

ऋषिकेश/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि सभी घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने हटाया, चुनावी शेड्यूल में होगा मामूली फेरबदल, जुलाई में ही संपन्न होंगे चुनाव

मुख्यमंत्री ने घायलों एवं उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायलों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Next Post

हल्द्वानी के क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर दिए जा रहे नोटिस पर CM धामी से अजय भट्ट ने की रोक लगाने की मांग

हल्द्वानी के क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर दिए जा रहे नोटिस पर CM धामी से अजय भट्ट ने की रोक लगाने की मांग हल्द्वानी/मुख्यधारा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने […]
h 1 10

यह भी पढ़े