कर्नल पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

admin
rape

देहरादून। महिलाकर्मी ने एक कर्नल पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो कर्नल ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ करीब तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कर्नल के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि कैंट कोतवाली में महिला ने शिकायत की है कि देहरादून में उसकी मुलाकात कर्नल प्रसून कांत निवासी जयपुर, राजस्थान से हुई थी। तब कर्नल प्रसून कांत भारतीय सैन्य अकादमी में तैनात थे। महिला भी आईएमए में कर्मचारी है।
दोनों पहले से शादीशुदा हैं। महिला का आरोप है कि कर्नल ने वर्ष 2017 में मसूरी के एक होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। तब से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शादी के बारे में महिला ने कई बार कहा, लेकिन कर्नल टालता रहता था। महिला का यह भी आरोप है कि अब वह उसे इस बारे में कुछ बोलने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। महिला की तहरीर के आधार पर कैंट कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कर्नल की पोस्टिंग वर्तमान में आईएमए में नहीं है। दोनों पहले से शादीशुदा हैं। दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। कैंट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

रुद्रप्रयाग: माध्वाश्रम अस्पताल में 30 बेड का कोरोना आइसोलेशन वार्ड तैयार

रुद्रप्रयाग। मैदान के साथ-साथ जनपद रुद्रप्रयाग में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर दी है। सोमवार को माध्वाश्रम अस्पताल में 30 बेड का कोरोना आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है। जिलाधिकारी ने माध्वाश्रम अस्पताल […]
Corona isolation ward

यह भी पढ़े