Uttarakhand : कांग्रेस (congress) प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने मीडिया पैनलिस्टों को समझाए डिबेट में शामिल होने के दांव-पेच - Mukhyadhara

Uttarakhand : कांग्रेस (congress) प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने मीडिया पैनलिस्टों को समझाए डिबेट में शामिल होने के दांव-पेच

admin
Screenshot 20220624 221139 Samsung Internet

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश मीडिया पैनलिस्टों की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस (congress) अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी द्वारा मीडिया में उठाये जाने वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा मीडिया में पार्टी के पक्ष को सशक्त रूप से रखने के लिए मीडिया पैनलिस्टों को दिशा-निर्देश दिये गये।

उपरोक्त जानकारी देते हुए राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा द्वारा कांग्रेस (congress) मीडिया पैनलिस्टों के समक्ष यह बात रखी गई कि मीडिया पैनलिस्ट पार्टी गाइड लाइन के अनुसार एकमत होने चाहिए तथा रोज मीडिया में रखे जाने वाले मुद्दे पहले से चिन्हित किये जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सभी पैनलिस्ट अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मीडिया में मुखरता के साथ कांग्रेस (congress) का पक्ष मजबूती से रखने के लिए पूरी तैयारी के साथ डिबेट में जायें। राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, राजीव महर्षि, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, दीप बोहरा, गरिमा दसौनी एवं डाॅ0 प्रतिमा सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए विभिन्न इलेक्ट्रोनिक चैनलों में जाने वाले पैनलिस्टों को चयनित कर सूचित करेंगे।

राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस (congress) मीडिया विभाग को हाइटैक किया जायेगा, जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा प्रदेश महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकान्त धस्माना, डाॅ0 आर.पी. रतूडी, डाॅ0 प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, दीप बोहरा, लखपत बुटोला, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, सूरत सिंह नेगी, सुजाता पाॅल, लक्ष्मी अग्रवाल, डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, बसी जैदी, विजयपाल रावत, अंशुल श्रीकुंज, नेहा चैहान, संदीप चमोली, नवीन रमोला उपस्थित थे।

राजीव महर्षि ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा गणेश उपाध्याय, महन्त विनय सारस्वत, संदीप चमोली, अलिन भाष्कर, सतीश नैनवाल, हरीश ऐठाणी, सूरज नेगी, बीना जोशी, सुनीता प्रकाश, मोहन काला, नवीन रमोला तथा पंकज क्षेत्री को भी कांग्रेस मीडिया पैनलिस्टों की सूची में शामिल किया गया है।

बताते चलें कि गत दिवस 26 जून को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया कमेटी को भंग करते हुए पार्टी के निम्न नेतागणों को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है।

देखें मीडिया पैनलिस्ट 

IMG 20220627 WA0026

Next Post

दुःखद: उत्तराखंड ने खोया एक और लोक कलाकार। 'मेरी बामणी' वाले प्रसिद्ध गढ़वाली कलाकार नवीन सेमवाल (Naveen Semwal) का आकस्मिक निधन

प्रदेशभर में शोक की लहर रुद्रप्रयाग। उत्तराखंडी गीत-संगीत की दुनिया से बड़ी दु:खद खबर आ रही है, जहां सुप्रसिद्ध गढवाली गीत ‘मेरी बामणी’ के गायक, रंगकर्मी व हास्य कलाकार नवीन सेमवाल (Naveen Semwal) का आज निधन हो गया है। इस […]
FB IMG 1656390942901

यह भी पढ़े