कांग्रेसियों ने पुरोला में निकाली "हाथ से हाथ जोड़ो (hand to hand)" पद यात्रा - Mukhyadhara

कांग्रेसियों ने पुरोला में निकाली “हाथ से हाथ जोड़ो (hand to hand)” पद यात्रा

admin
neeraj

कांग्रेसियों ने पुरोला में निकाली “हाथ से हाथ जोड़ो (hand to hand)” पद यात्रा

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद कांग्रेसियों ने पुरोला में हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा निकाली।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरोला नगर क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा निकाली। पद यात्रा नगर के सभी वार्डो से होते हुए कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लोगो से जनसम्पर्क किया व पूर्व की कांग्रेस सरकारों द्वारा कराए गए जनहितैषी कार्यो को जनता के सम्मुख रखा। पद यात्रा में सम्मिलित कार्यकर्ताओ में पद यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया व सभी कार्यकर्ताओं ने कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी के नारों के साथ हाथ मे तिरंगा ले राष्ट्र की एकता व अखंडता का संदेश दिया।

यह भी पढ़े : Uttarakhand की झांकी को देश में प्रथम स्थान हासिल करने पर किया गया पुरस्कृत

इस अवसर पर नवनियुक्त पुरोला कांग्रेस नगर अध्यक्ष कबिन्द्र असवाल ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकारें थी तब क्षेत्र में विकास के कई कार्यो के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व महाविद्यालय का निर्माण हुआ मगर बीजेपी सरकार में विद्यालयों में शिक्षक नही अस्पतालों में डॉक्टर्स नही अगर कंही हैं तो वँहा सुविधाएं नही। बेरोजगारी मंहगाई व भ्रस्टाचार चरम पर है।

यह भी पढ़े : वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman बजट पेश करने के लिए तैयार, देशवासियों के साथ विपक्ष को भी इंतजार, इन बदलावों पर लगी नजरें

उन्होंने हाथ जोड़कर कांग्रेस से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि अगर उत्तराखंड की जनता फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाती है तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।पद यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, जिला महासचिव दिनेश चौहान, रोजी सिंह सौंदाण, नारायणी चौहान, एनएसयूआई के नोनिहाल सिंह ,जयेन्द्र सिंह रावत,पूर्व ब्लॉक प्रमुख लोकेंद्र रावत,प्रह्लाद सिंह,बिहारी लाल शाह,सुभाष नेगी,गजेंद्र सिंह नेगी,दरमियान सिंह पंवार आदि सम्मिलित रहे।

Next Post

पहल: उत्तराखंड के सभी Ayurvedic Hospitals में होंगे हर्बल गार्डन विकसित : मुख्य सचिव

पहल: उत्तराखंड के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों (Ayurvedic Hospitals) में होंगे हर्बल गार्डन विकसित : मुख्य सचिव देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में आयुष विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के क्षेत्र में […]
dehradun

यह भी पढ़े