ब्रेकिंग कोरोना : आज 46 नए मामले। कुल 1199 पहुंची संख्या। अब तक 11 संक्रमितों की विभिन्न बीमारियों से मौत - Mukhyadhara

ब्रेकिंग कोरोना : आज 46 नए मामले। कुल 1199 पहुंची संख्या। अब तक 11 संक्रमितों की विभिन्न बीमारियों से मौत

admin
COVID update

देहरादून। उत्तराखंड में कुल आंकड़े 1199 पर पहुंच गए हैं। आज 46नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।
दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सर्वाधिक मामले 15 देहरादून जनपद से पाए गए हैं। इसके अलावा 14 लोग रुद्रप्रयाग जिले से सामने आए हैं। बागेश्वर से पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि दो लोग चमोली और दो लोग चंपावत से सामने आए हैं। एक व्यक्ति आज हरिद्वार जनपद में पाया गया है। इसके अलावा एक व्यक्ति पौड़ी जनपद में भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। टिहरी गढ़वाल में छह लोग सामने आए हैं।
इस प्रकार प्रदेश में कोरोना आंकड़ा 1199 को छू गया है। हालांकि अब तक प्रदेश में 309 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस प्रकार अब यहां 874 लोग एक्टिव मामलों के रूप में अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक पांच लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इसके अलावा 11 पॉजीटिव लोगों की उत्तराखंड में विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुके हैं।
अब तक कुल 27184 लोगों के सेंपल निगेटिव आए हैं। आज भी 12 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि आज 566 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। प्रदेश में 24.77 प्रतिशत रिकवरी दर है।

5 june

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर पिंडर रेंज थराली में पौधारोपण कार्यक्रम। प्लास्टिक का उपयोग न करने का आह्वान

चमोली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य पिंडर रेंज थराली में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से पॉलीथिन का उपयोग न करने का आह्वान किया गया। मध्य पिंडर रेंज थराली बद्रीनाथ वन […]
IMG 20200605 WA0009

यह भी पढ़े