Corona अपडेट : आज प्रदेश में 831 नए कोरोना संक्रमित व 12 मौतें। स्वस्थ हुए 502 - Mukhyadhara

Corona अपडेट : आज प्रदेश में 831 नए कोरोना संक्रमित व 12 मौतें। स्वस्थ हुए 502

admin
CORONA

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। गत दिवस रिकार्ड 946 संक्रमित मामले उत्तराखंड में आए थे। आज फिर 831 पॉजीटिव सामने आए हैं। इसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 7187 हो गई है। आज विभिन्न अस्पतालों से 502 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
आज विभिन्न जिलों से आए इतने पॉजीटिव

  • देहरादून से आज 205 संक्रमित सामने आए हैं।
  • हरिद्वार से 163 पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • ऊधमसिंहनगर से 63 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है।
  • नैनीताल से 131 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • उत्तरकाशी से 11 पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 76 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
  • रुद्रप्रयाग से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • चमोली से 3 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • चंपावत से 24 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • बागेश्वर से 10 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • अल्मोड़ा में 34 नए संक्रमित पाए गए हैं।
  • पिथौरागढ़ से 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
  • पौड़ी गढवाल से 85 लोग संक्रमित हुए हैं।

20200904 200544

प्रदेश में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 23011 पर पहुंच गया है, जबकि इसमें से 15447 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं अब तक प्रदेश से 65 मरीज माइग्रेट कर चुके हैं, जबकि अब तक विभिन्न बीमारियों के कारण 312 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 67.13% है।  अभी भी 14992 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है।

Next Post

विधायक से जुड़ा यौन उत्पीड़न मामला : हाईकोर्ट से पीड़़ित महिला को राहत। जानिए क्या हुआ सुनवाई में

नैनीताल। यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश नेगी और पीड़़ित महिला मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट से पीड़़ित महिला को गिरफ्तारी से स्टे मिल गया है। इसके अलावा अदालत […]
images 48

यह भी पढ़े