विकासखण्ड डोईवाला परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Mukhyadhara
IMG 20260925 WA0022
  • विकासखण्ड डोईवाला परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं
  • विधायक बृज भूषण गैरोला ने किया शिविर का शुभारम्भ
  • अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेश शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

डोईवाला/मुख्यधारा

विकासखण्ड डोईवाला के परिसर में आज 25 सितम्बर 2026 को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनसामान्य को सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष रूप से विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं, स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर का शुभारम्भ विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी जी भी उपस्थित रहे। विधायक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई।

IMG 20260925 WA0016 IMG 20260925 WA0018 1

शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून डॉ. हितेश शर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर सेवाओं की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में सामान्य OPD के माध्यम से 163 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श, जबकि 75 लोगों की NCD स्क्रीनिंग की गई। RKSK के अंतर्गत 60 तथा RBSK के अंतर्गत 55 लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त 50 लोगों की TB स्क्रीनिंग की गई तथा 40 लोगों की X-Ray जांच की गई।

Family Planning Programme के अंतर्गत 48, जबकि ANC के अंतर्गत 12 लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श प्रदान किया गया। वहीं 13 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में नेत्र, ENT एवं अस्थि रोग से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं भी प्रदान की गईं तथा 2 दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किए गए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला की चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल टीम के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की गईं। टीम द्वारा शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श, जांच एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दी गई।

चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला, डॉ. प्रताप सिंह रावत ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले विधायक बृज भूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेश शर्मा तथा समस्त चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के नजदीक पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में सहायता मिलती है।

डॉ. प्रताप सिंह रावत द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए सहयोग एवं समर्पित कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय और माता […]
IMG 20260925 WA0040

यह भी पढ़े