बड़ी खबर : आज corona के अब तक के सर्वाधिक मामले। पुराने रिकॉर्ड टूटे - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज corona के अब तक के सर्वाधिक मामले। पुराने रिकॉर्ड टूटे

admin
CORONA

देहरादून।  आज उत्तराखंड में अब तक के कोरोना के पुराने सभी रिकॉर्ड टूटते हुए सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। आज प्रदेश में 1115 कोरोना संक्रमित आए हैं। इस प्रकार अब एक्टिव मरीजों की संख्या 9791 गई है। इसके अलावा 14 और मरीजों की मौत हुई है।

शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 7661 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 1115 लोग पॉजिटिव पाए गए। आज अस्पतालों से 603 मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। आज के लिए 8006 लोगों के सैंपल भेजे गए।

इन जिलों से इतने मरीज

  • देहरादून जिले से 290 मरीज सामने आए हैं।
  • हरिद्वार से 269 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • उधमसिंहनगर से 180 मरीज सामने आए हैं।
  • नैनीताल जिले से 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चंपावत से 10 मरीज पाए गए हैं।
  • अल्मोड़ा से 8 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • बागेश्वर से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • पिथौरागढ़ से 68 नए मरीज सामने आए हैं।
  • चमोली जिले से 14 मरीज सामने आए हैं।
  • रुद्रप्रयाग से 25 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 31 मरीज सामने आए।
  • टिहरी गढ़वाल से 46 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • उत्तरकाशी से 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

20200912 192629

इस प्रकार प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 30336 पर पहुंच गया है। जिनमें से 20031 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अभी भी 13877 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक 402 लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है और 122 लोग राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 66.03% है।

यह भी पढें : 11 दिनों में 2587 मामले देख बाहरी राज्यों से दून में प्रवेश करने वालों का अब बॉर्डर पर ही होगा कोरोना टेस्ट

यह भी पढें : रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कोरोना संक्रमित। अब तक हो चुके हैं एक दर्जन से ज्यादा विधायक-मंत्री पॉजीटिव

 

Next Post

यमकेश्वर : घट्टूगाड में एक घर के ऊपर गिरा रेत से लदा ट्रक। मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे परिजन

25 से 30 टन खनन सामग्री से भरे ट्रकों की आवाजही से जर्जर हुए कई पुलिया। बड़े हादसों का इंतजार मुख्यधारा प्रतिनिधि यमकेश्वर। यमकेश्वर क्षेत्र के घट्टूगाड में आज एक घर के ऊपर रेत से लदा ट्रक पलटकर गिर गया, […]
IMG 20200912 WA0015

यह भी पढ़े