दुःखद Insident: यहां झील में डूबने से पंजाब के 7 युवकों की चली गई जान - Mukhyadhara

दुःखद Insident: यहां झील में डूबने से पंजाब के 7 युवकों की चली गई जान

admin
IMG 20220801 WA0030

पंजाब के 7 युवकों की हिमाचल प्रदेश के गोविंद सागर झील में डूबने से मौत

मुख्यधारा

हिमाचल के ऊना जिले में सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास गोविंद सागर झील में 7 लोगों की डूबने से मौत (Insident) हो गई। सभी पंजाब में मोहाली के रहने वाले हैं। ये युवक बाबा बालकनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। सोमवार दोपहर बाद ये नहाने के लिए गोव‌िंदसागर झील में उतरे थे। पानी की गहराई का अंदाजा न चल पाने से हादसा हुआ है।

पुलिस थाना बंगाणा से मिली जानकारी के मुताबिक गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में करीब 3.50 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस को 7 युवकों की डूबने (Insident) की सूचना मिली। 11 लोग गांव बनूड़ जिला महोली पंजाब से बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे।

बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवकों की डूबकर मौत हो गई।

पुलिस और गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में सातों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Next Post

अच्छी खबर:  उत्तराखंड के 26 स्कूलों को मिला स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (clean school award)। राष्ट्रीय स्तर पर लोक संगीत में राज्य को प्रथम स्थान

शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने किया सम्मानि विभागीय मंत्री ने किया ‘शैक्षणिक संगम’ पोर्टल का लोर्कापण देहरादून/मुख्यधारा सूबे में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (clean school award) […]
IMG 20220801 WA0037

यह भी पढ़े