Image

हर्षिल घाटी के सेब की फसल को शीघ्र ही सरकार से खरीदने की मांग

admin
h 1 3

हर्षिल घाटी के सेब की फसल को शीघ्र ही सरकार से खरीदने की मांग

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपलाटकनौर क्षेत्र के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर उत्तरकाशी के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने भेंट की। इस दौरान मंत्री जोशी ने रमेश चौहान को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

भेंट के दौरान रमेश चौहान ने कृषि मंत्री से आग्रह किया कि हर्षिल घाटी के सेब की फसल को शीघ्र ही सरकार द्वारा खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि सेब उत्पादकों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें : रस्सी जल गई बल नहीं गया : नेपाल में सरकार का तख्तापलट हो गया लेकिन पूर्व पीएम ओली की अकड़ नहीं गई, पूरा दोष भारत पर ही मढ़ दिया

इसके अलावा उत्तरकाशी जनपद के उपला टकनौर क्षेत्र के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर क्षेत्र के सेब काश्तकारों की वर्तमान समस्याओं से अवगत कराया और 2013 के तर्ज पर सेब की फसल की खरीद का अनुरोध किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, अमित शाह, बचेंद्र रौतेला, मनवीर रौतेला, रोशन रौतेला, प्रदीप पंवार और उदय राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : जनपद देहरादून में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर वाली खबर छपने के बाद सीएमओ ने बताए तथ्यात्मक एवं स्पष्ट आंकड़े

Next Post

कल्जीखाल ब्लॉक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर विधायक पोरी ने किया सम्मानित

कल्जीखाल ब्लॉक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर विधायक पोरी ने किया सम्मानित कल्जीखाल/मुख्यधारा आज ब्लॉक सभागार कल्जीखाल में पौड़ी विधायक श्रीमान राजकुमार पोरी ने ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित ग्राम […]
kl

यह भी पढ़े