Image

राजकीय महाविद्याय खाड़ी में अर्थशास्त्र की विभागीय परिषद का गठन

admin
IMG 20251114 WA0026

राजकीय महाविद्याय खाड़ी में अर्थशास्त्र की विभागीय परिषद का गठन

नरेंद्रनगर/मुख्यधारा

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोo निरंजना शर्मा के दिशा-निर्देशन में किया गया। जिसमें कुo मीनाक्षी बीoए0 पंचम सेमेस्टर को अध्यक्ष, कुo श्वेता बी ए तृतीय सेमेस्टर को उपाध्यक्ष, कु उर्मिला असवाल को सचिव, कु दीपिका को सहसचिव, कु सुहानी को कोषाध्यस एवं अनुज भंडारी, कु मनीषा, अनुराग रौतेला को कक्षा प्रतिनिधि पर मनोनीत किया।

विभागीय परिषद का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, शैक्षणिक सहभागिता और सहयोगात्मक सीख को बढ़ावा देना है।

डॉ शनव्वर, विभाग प्रभारी ने छात्र-प्रधान गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इस प्रकार के गठन छात्र-छात्राओं में संवाद कौशल, आत्मविश्वास तथा बौद्धिक विकास को सुदृढ़ करते हैं।

महाविद्याय की प्रभारी प्राचार्य ने मनोनीत छात्र-छात्राओं को शुभ कामना दी।

इस अवसर पर डॉ ईरा सिंह, डॉ सीमा पाण्डेय, डॉ मीना, डॉ संगीता बिजलवान, डॉ मीनाक्षी, एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

Next Post

Uttarakhand : राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक

Uttarakhand: राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने की उच्च-स्तरीय बैठक देहरादून/मुख्यधारा गृह सचिव शैलेश बगौली ने शुक्रवार को सचिवालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य की […]
IMG 20251114 WA0027

यह भी पढ़े