ऋषिकेश : 4 फरवरी को दिनेश चन्द्र मास्टरजी की सेवा सौंली कार्यक्रम, भड्डू की ‘दाल-भात’ का ले सकेंगे जायका

admin
IMG 20250130 WA0030
  • ऋषिकेश : 4 फरवरी को दिनेश चन्द्र मास्टरजी की सेवा सौंली कार्यक्रम में मिलेगी भड्डू की दाल-भात 
ऋषिकेश/मुख्यधारा
ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़े दिनेश चंद्र मास्टरजी आगामी चार फरवरी 2025 को सेवा सौंली कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। इस दौरान समर्थकों का आभार जताया जाएगा।
निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चन्द्र मास्टरजी को तीर्थनगरी वासियों के मिले अपार समर्थन के बाद आगामी 4 फरवरी को टीम मास्टर द्वारा सेवा सौंली कार्यक्रम किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रॉयल गार्डन आम बाग, विस्थापित, ऋषिकेश में आयोजित होगा। इस दौरान मास्टरजी एवं उनकी टीम अपने समर्थकों का आभार जताकर उनका धन्यवाद अदा करेगी।
दोपहर 12 बजे निर्धारित इस कार्यक्रम में पहाड़ की संस्कृति और अपनेपन के साथ भड्डू की दाल-भात का जायका लिया जा सकेगा।
बता दें कि निकाय चुनाव में ऋषिकेश नगर निगम की सीट सबसे हॉट सीट बनी हुई थी। इसमें भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के सामने निर्दलीय दिनेश चन्द्र मास्टरजी गंगाजल के साथ चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि वे 3020 वोटों से भाजपा के शम्भू पासवान से हार गए।
Next Post

सख्ती : करोड़ों की हेराफेरी मामले में सरकार ने दी सेब घोटले के SIT जांच की अनुमति

सख्ती : करोड़ों की हेराफेरी मामले में सरकार ने दी सेब घोटले के SIT जांच की अनुमति विभागीय मंत्री ने कहा, बख्शे नहीं जायेंगे घोटाले के आरोपी विभागीय जांच में मिली कई अनियमितताएं, करोड़ों की हेराफेरी देहरादून/मुख्यधारा नौगांव सेब सहकारी […]
d 6

यह भी पढ़े