Dwarikhal : द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा ने किया बहुद्देशीय शिविर का शुभारंभ, 14 विभागों ने लगाए स्टाल - Mukhyadhara

Dwarikhal : द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा ने किया बहुद्देशीय शिविर का शुभारंभ, 14 विभागों ने लगाए स्टाल

admin
IMG 20231010 WA0088

Dwarikhal : द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा ने किया बहुद्देशीय शिविर का शुभारंभ, 14 विभागों ने लगाए स्टाल

द्वारीखाल/मुख्यधारा

समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित आज बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमुख द्वारीखाल (Dwarikhal) महेन्द्र सिंह राणा द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि महेन्द्र राणा के आगमन पर क्षेत्रीय जनता एवं विकासखण्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया।

नन्दा देवी स्वयं सहायता समूह बल्ली व महिला मंगल दल बौंठा के सदस्यों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किये गए। प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों से लायी गयी मिट्टी कलशों को विकासखण्ड के संयुक्त कलश में डालकर शहीदों के सम्मान में पुष्प अर्पित किये।

IMG 20231010 WA0065 IMG 20231010 WA0067

वीरों के वंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रमुख द्वारा आनन्द सिंह रावत, दमयन्ती देवी, चन्द्रमोहन को माल्यार्पण एव शाल ओढाकर सम्मानित किया गया।

विद्यादत्त रतूड़ी खण्ड विकास अधिकारी द्वारा शिविर के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। प्रमुख द्वारा बहुउददेशीय शिविर में लगे स्टालों का निरीक्षण किया तथा समूहों से खरीददारी की गयी।

IMG 20231010 WA0073 IMG 20231010 WA0075 IMG 20231010 WA0077

शिविर में 14 विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये। सभी विभागों से उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा विभाग से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। शिविर में कुल 10 दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गये जिसमें 07 प्रमाण पत्र दिमाग से 02 प्रमाण पत्र हड्डी से, तथा 01 प्रमाण पत्र ईएनटी से सम्बन्धित निर्गत किया गया। पेंशन हेतु 20 प्रपत्र दिये गये।

प्रमुख द्वारीखाल द्वारा भारतमाता की जय के नारोें से उदबोधन शुरू किया गया। अपने उदबोधन में में प्रमुख राणा ने कहा कि सरकार द्वारा बहुउददेशीय शिविर लगाकर जनता को सुविधा प्रदान की जा रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग शिविर लगाया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गये। मैं सभी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह एवं अन्य सभी जनों को शिविर में स्वागत करता हूँ।

इस अवसर पर प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान बौंठा चन्द्रमोहन, प्रधान भलगांव प्रभाकर डोबरियाल, प्रधान बल्ली उषा देवी, प्रधान सैज विकास बड़थ्वाल, प्रधान रिंगवाडगांव मुन्नी देवी, प्रधान मलेथा रविन्द्र डोबरियाल, प्रधान दिउसा यशपाल सिंह, प्रधान सिंराई आनन्द बड़थ्वाल, प्रधान धारी किरन देवी, प्रधान तोली सीमा देवी, प्रधान जुयालगांव नीला देवी, स्वास्थ्य विभाग से डा0 सौरभ चौहान, डा0 खुशी रावत, कोटद्वार से आयी टीम डा0 राशिद अली, डा0 अभिषेक जैन, डा मोहित लावनिया, सुन्दर नेगी, सुमन नेगी, कृषि विभाग से संजीव श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी दिव्यांग पुर्नवास धर्मेन्द्र पंवार, महिला एव बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना भारद्वाज, जिला उद्योग केन्द्र से तेजस, उद्यान विभाग से अरविन्द, डेयरी विकास विभाग से डा. मनोज राणा, सोल्जर बोर्ड से शोभन भण्डारी, विभिन्न ग्रामों से आए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, विकासखण्ड के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी सतीश शर्मा ने किया।

Next Post

जानिए आज बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (11 October 2023 Rashiphal)

जानिए आज बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल (11 October 2023 Rashiphal) 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन:- बुधवार युगाब्दः- 5125 विक्रम संवत- 2080 शक संवत -1945 अयन – दक्षिणायण (याम्यायण) गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल) ऋतु […]
Rashiphal 1

यह भी पढ़े