द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा के नेतृत्व में लगेंगे 10 हजार फलदार पौधे। रोजगार के अवसर होंगे सृजित - Mukhyadhara

द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र राणा के नेतृत्व में लगेंगे 10 हजार फलदार पौधे। रोजगार के अवसर होंगे सृजित

admin
IMG 20210716 WA0094
द्वारीखाल/मुख्यधारा
प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने विकास खण्ड द्वारीखाल के ग्राम पंचायत बिरमोली में हरेला कार्यक्रम का शुभारम्भ हरेला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होने ग्राम पंचायत बिरमोली के प्राथमिक विद्यालय बिरमोली में आम एवं कटहल के पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान महिला मंगलदल एवं ग्रामवासियों ने 300 आम के पौधे एवं 300 अमरूद के पौधों का रोपण किया।
इसके पश्चात प्रधान मानसी देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा हरेला कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी को पेड लगाने तथा पेडों को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि बिना पेडों के हम जीवित नहीं रह सकते हैं। पेड पौधे हैं तो मानव हैं। यदि पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो हम भी नहीं रह पायेंगे।
IMG 20210716 WA0092
पेड पौधों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। हमारे पूर्वजों ने भी पेड पौधे लगाये हैं और आज हम उनका उपयोग कर रहे हैं। पेड़ पौधों से ही हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है और समय पर बर्षा होती है। हमें अपने खेतों में घर के पास फलदार वृक्षों का रोपण करना चाहिए।
इस बार भी उद्यान विभाग के सहयोग से 10000 पौधों का रोपण किया गया। विकास खण्ड से मनरेगा योजना में अलग से फलदार एवं वन प्रजाति के पौधों का रोपण किया जायेगा।
IMG 20210716 WA0097
हरेला वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, रोशन सिंह तोमर प्रधान हथनुड, गणेश कण्डवाल प्रधान बनाली, अर्जुन सिंह प्रधान संगठन अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट, ऊषा देवी, महिला मंगलदल, संजीव जुयाल सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मेन्द्र सिंह चैलूसैंण, नरेन्द्र रावत, एडीओ उद्यान मुकेश पटवाल, प्रवक्ता जी.आइ.सी सतपुली, बरखा पटवाल, अध्यापिका मनीषा, अध्यक्ष म0 उत्थान संगठन सकुल काण्डाखाल, खण्ड विकास अधिकारी  आतिया परवेज तथा महेन्द्र  सिंह राणा प्रमुख द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया। हरेला कार्यक्रम  विकास खण्ड में बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभा का संचालन सेवानिवृत्त स0 वि0 अ0 पंचायत मनमोहन बिष्ट द्वारा किया गया।
Next Post

बड़ी खबर : दून में 90% पानी नहीं है पीने योग्य! क्या आप भी नहीं पी रहे हैं शुद्ध पेयजल? पढें स्पेक्स की पेयजल गुणवत्ता रिपोर्ट-2021

जन-जन को शुद्ध जल अभियान- 2021 में देहरादून के पेयजल को लेकर हुए कई खुलासे देहरादून/मुख्यधारा देहरादून में अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल पीने योग्य नहीं हैं। कहीं चूने की अधिकता, तो कहीं अवशोषित क्लोरीन और किन्हीं क्षेत्रों के पेयजल में […]
Dehradun Ghanta Ghar

यह भी पढ़े