द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा कर रहे क्षेत्र के जरूरतमंंद छात्र-छात्राओं का जीवन रोशन - Mukhyadhara

द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा कर रहे क्षेत्र के जरूरतमंंद छात्र-छात्राओं का जीवन रोशन

admin
1634916373875

द्वारीखाल/मुख्यधारा

जहां एक ओर अभी पूरी दुनिया कोविड-19 से नहीं उबर पाई है, वहीं यमकेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा कोविडकाल से लेकर लगातार जन सेवा में लगे हुए हैं। उनके द्वारा यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 800 से अधिक बच्चों को गोद लेकर उनकी समस्त शैक्षिक जरूरतों को पूरा किया जा रहा है।

1634917089577

इसी क्रम में उनके द्वारा आज यमकेश्वर विधानसभा के जनता इन्टर कॉलेज पोखरखाल और रा0ई0का0 दिउली में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा महेन्द्र राणा का भव्य स्वागत किया गया।

1634917063869

प्रमुख महेन्द्र राणा ने विद्यालय में बच्चों से मिलकर उन्हें देश प्रेम और जीवन में कभी भी हार न मानने का पाठ पढाया। महेन्द्र राणा मानते हैं कि अगर देश का हर बच्चा अपने देश से प्रेम करेगा तो उस देश की प्रगति निश्चित है।

बताते चलें कि महेन्द्र राणा क्षेत्र में अपने कार्य करने की विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं और लम्बे समय से सामाजिक व राजनैतिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।

1634917111125

अपने बेहतरीन कार्यों से हमेशा चर्चाओं में रहने वाले राणा को भारत सरकार का पंचायतीराज मंत्रालय तीन बार पुरस्कृत कर चुका है। विकासखण्ड स्तर पर उनके द्वारा कराये गये कार्यों की क्षेत्रवासियों द्वारा प्रसंशा की जा रही है, जो बताता है कि राणा का अपने क्षेत्र के प्रति कितने समर्पित हैं।

यह भी पढें: सियासत : दिग्गज नेता हरक सिंह ने किसके लिए कही सात खून माफ करने की बात, देखें वीडियो

यह भी पढें: Breaking : पंजाब प्रभारी के दायित्व से हरीश रावत की छुट्टी। अब उत्तराखंड की राजनीति पर रहेगा फोकस

यह भी पढें: बड़ी खबर: आपदा में मुख्यालय से गायब होने पर इस डीएम ने दिए अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश

Next Post

चंपावत में आपदा पीड़ितों की बीच पहुंचे धामी। बोले : जल्द से जल्द होगी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू

चंपावत/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा प्रभावित जनपद चम्पावत में हालात का जायजा लिया। उन्होंने चम्पावत के तेलवाडा में जाकर आपदा में मृतकों के परिजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्ति की। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की […]
1634973454919

यह भी पढ़े